बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बड़ी खबर : खनन माफिया के दबाव में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जनहित से ज्यादा अपने हित के लिए करते हैं काम

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 16, 2025 2:14 पूर्वाह्न

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल पर खनन माफियाओं के दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। चौहान ने कहा कि डोभाल जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर निजी स्वार्थों को प्राथमिकता दे रहे हैं और खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू होते ही वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पर उतर आए हैं।

मनवीर चौहान ने डोभाल के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ समय पहले तक डोभाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यमुनोत्री क्षेत्र के प्रति उदारता की तारीफ करते थे। उन्होंने सार्वजनिक मंच पर कहा था कि वह 5 रुपये मांगते हैं और मुख्यमंत्री 25 रुपये देते हैं। लेकिन अब अचानक वह क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं, जो उनके रवैये में आए बदलाव को दर्शाता है।

चौहान ने डोभाल के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कभी आवाज नहीं उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि डोभाल आम जनता से दूरी बनाए हुए हैं और जन सरोकारों से उनका कोई वास्ता नहीं रहा।

यमुनोत्री क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा कि सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसे देश-दुनिया ने सराहा। प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुंचाई गई और चारधाम यात्रा को सुरक्षा मानकों के साथ संचालित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

चौहान ने डोभाल के हालिया आक्रामक रवैये को खनन माफियाओं की सक्रियता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे माफियाओं में हड़कंप मचा है। पुलिस की कार्रवाई से भी माफिया बौखलाए हुए हैं। चौहान ने दावा किया कि डोभाल के करीबी रिश्तेदार भी खनन मामले में आरोपित रहे हैं और उन्हें संरक्षण मिलता रहा है।

उन्होंने कहा, “जनता सब समझती है। विधायक अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकते। खनन माफियाओं के दबाव में जनहित को नजरअंदाज करने का उनका रवैया अब उजागर हो चुका है। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.