शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फरासू भूस्खलन जोन : समय रहते अस्थायी ट्रीटमेंट होता तो राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं होता वॉशआउट, लगातार शिकायतों के बावजूद एनएच विभाग की लापरवाही पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को दिए थे स्पष्ट निर्देश, सख़्त कार्रवाई ने एनएच की मनमानी के खिलाफ जगायी उम्मीद

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2025 8:27 अपराह्न
  • जनता, पुलिस, एसडीएम व मीडिया की लगातार शिकायतों के बावजूद एनएच विभाग की लापरवाही पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को दिए थे स्पष्ट निर्देश
  • तीन माह बाद भी समाधान नहीं; मात्र 50 मीटर के पैच के लिए एनएच के चक्कर काटते रहे लोग
  • जिलाधिकारी की सख़्त कार्रवाई ने एनएच की मनमानी के खिलाफ उम्मीद जगायी

श्रीनगर : ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच फरासू क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या वर्षों से गंभीर बनी हुई थी। पहाड़ से मलबा गिरना और अलकनंदा नदी द्वारा कटाव से हाईवे लगातार प्रभावित हो रहा था। चारधाम यात्रा का मुख्य मार्ग होने के बावजूद संबंधित विभाग ने समय पर कोई अस्थायी सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए, जिससे अंततः 11 सितम्बर को सड़क धंसाव से यातायात बाधित हो गया।

इस आशय से 29 मई को उपजिलाधिकारी श्रीनगर की ओर से राजस्व निरीक्षक द्वारा मौके की जांच कराई गई थी। राजस्व निरीक्षक की निरीक्षण रिपोर्ट तत्काल कार्रवाई हेतु अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को भेज दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा भी कई बार ई समस्या से अवगत कराया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर प्रशासन लगातार भूस्खलन जोन के अस्थायी ट्रीटमेंट के लिए निर्देशित करता रहा, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया तथा विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी। 300 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मात्र 50 मीटर के समाधान हेतु आम जनता महीनों तक चक्कर लगाती रही। स्थानीय जनता, पुलिस प्रशासन, मीडिया और सोशल मीडिया में कई बार चेतावनी दी गयी, लेकिन विभाग की लापरवाही जारी रही।

स्थिति की गंभीरता देखते हुए 18 अगस्त को जिलाधिकारी ने स्वयं भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण कर 19 अगस्त को विभाग को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बावजूद इसके, एनएच विभाग ने तीन महीने तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। यदि समय रहते अस्थायी ट्रीटमेंट कर लिया जाता, तो सड़क धंसाव से व्यापक नुकसान और यातायात बाधित होने जैसी स्थिति से बचा जा सकता था।

पूरे जिले में आपदा के दौरान सभी अधिशासी अभियंताओं ने तत्परता से काम किया, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारी की बार-बार चेतावनी के बावजूद कार्य न करना गंभीर लापरवाही और हठधर्मिता है। अब प्रशासन की सख़्त कार्रवाई ने एनएच विभाग की मनमानी के खिलाफ लोगों में उम्मीद जगायी है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोहराई नहीं जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-8.19.44-PM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.