गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्राथमिकता के आधार पर की जाए प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत – डीएम नितिका खण्डेलवाल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 13, 2025 5:55 अपराह्न
  • “समय पर विद्यालय भवन दुरुस्ती नहीं हुई तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार – डीएम टिहरी”
  • “जिलाधिकारी ने दिए निर्देश – जनपद के सभी विद्यालयों की ब्लॉकवार सूची तैयार की जाए”

टिहरी : जिला कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई। इस आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के बेसिक विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूलों एवं इंटर कॉलेजों को हुए नुकसान पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पीपीटी के माध्यम से विद्यालय भवनों की समीक्षा की गई। जिन विद्यालयों के क्षति आंकलन में स्पष्टता नहीं थी, वहां संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

प्राकृतिक आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त विद्यालयों/स्कूल भवनों एवं आंगन की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यालय में क्षति बनी रहती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यालयों तक पहुँचने वाले मार्गों को तत्काल मनरेगा के माध्यम से दुरुस्त किया जाए। साथ ही, जिन विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य हो गई है, उनकी भवन स्थिति की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजी जाए ताकि उन भवनों के वैकल्पिक उपयोग पर विचार किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों की ब्लॉकवार सूची तैयार की जाए, जिसमें विद्यालय का नाम, स्थान, स्वीकृत नाम, छात्र संख्या, वर्तमान दशा एवं पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त धनराशि का विवरण शामिल हो। यह सूची मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.