शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक को बनाया शिकार, 59 लाख की ठगी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 12, 2025 1:00 पूर्वाह्न

देहरादून। राजधानी में साइबर ठगों ने एक 80 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को जाल में फंसा लिया। ठगों ने खुद को सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर 59 लाख रुपये हड़प लिए। घटना की शिकायत पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस में दर्ज कराई है।

टेलीकॉम कर्मचारी बनकर किया संपर्क


27 अगस्त को कांवली रोड निवासी रिटायर्ड शिक्षक के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकम्युनिकेशन विभाग का कर्मचारी ‘राजीव’ बताया और कहा कि उनके नाम पर मुंबई से एक सिम कार्ड निकाला गया है, जिसका गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद कॉल को कथित ‘क्राइम डिपार्टमेंट’ से जोड़ दिया गया।

तीन घंटे तक रखा डिजिटल अरेस्ट


क्राइम डिपार्टमेंट बताकर बात कर रहे ठगों ने शिक्षक को करीब तीन घंटे तक ऑनलाइन बिठाए रखा। आरोप लगाया कि उनका नाम नरेश गोयल के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आ रहा है और उनके बैंक खाते से 2 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। ठगों ने उन्हें 6 महीने से 5 साल तक की सजा होने की धमकी दी।

जिंदगी भर की कमाई गंवाई


डरे-सहमे शिक्षक ने अपनी एफडी, पत्नी की एफडी और एसआईपी तोड़कर करीब 59 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं, ठगों की मांग पर उन्होंने रिश्तेदारों से भी पैसे उधार लिए। जब ठगों ने और पैसों की मांग शुरू की तो मामले की भनक परिजनों को लगी और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


साइबर क्राइम कंट्रोल सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में रुपये भेजे गए, उनकी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की अपील


सीओ अंकुश मिश्रा ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट पूरी तरह से एक साइबर ठगी है। इसमें ठग खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी या सरकारी अधिकारी बताकर वीडियो कॉल या फोन के जरिए धमकाते हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे कॉल आने पर घबराएं नहीं और किसी भी हाल में पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर MDDA बना लोगों की पहली पसंद
  • हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह; जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व लोक कलाकारों ने किया भव्य स्वागत
  • चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा – भारतीय सेना में आपका स्वागत है
  • देहरादून में 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिली गैस, बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन
  • उत्तरकाशी : बर्फ से ढकी चोटियां चमकीं, सेब के बागवानों के लिए बड़ी राहत
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर गैस वितरण में घटतौली पर कार्रवाई, 18 सिलेंडर जब्त, 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ‘धाकड़ नहीं, धुरंधर धामी’-हल्द्वानी में बोले राजनाथ सिंह, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
  • सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार मनीष भारद्वाज ने की आपदा प्रबन्धन के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, कहा – हरिद्वार आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की सघन जांच, 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • धाकड़ धामी अब हो गए धुरंघर, 2027 में लगाएंगे सिक्सर – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.