मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं प्रवासी उत्तराखंडी – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2025 10:58 अपराह्न
  • मुंबई में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासियों को किया सम्मानित
  • कहा – प्रवासियों ने अपनी मेहनत, ज्ञान और संस्कार से बनाई पहचान

मुम्बई/देहरादून : सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान रविवार को मुंबई में उत्तरांचल महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ रावत ने महाराष्ट्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विभिन्न संस्थानों का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरांचल महासंघ मुंबई द्वारा आयोजित शिक्षा क्षेत्र में शीर्ष पदों पर कार्यरत उत्तराखंड मूल के प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने कहा कि राष्ट्रीय फलक पर पहाड़ की प्रतिभाएं अपना लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं जहां भी जाती हैं, अपनी मेहनत, ज्ञान और संस्कारों की बदौलत वहां नई पहचान और सम्मान अर्जित करती हैं। आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रवासी उत्तराखंडी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। डॉ रावत ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडियों ने मुंबई जैसे महानगर में रहकर भी अपनी जड़ों को नहीं भूला है यह वास्तव में सबसे प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में डॉ रावत ने महाराष्ट्र के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों व शिक्षाविदों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शिक्षा के क्षेत्र में कई पहलुओं पर काम कर रहा है, ताकि प्रदेश के नौनिहालों को उच्च कोटि की शिक्षा मिल सके। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की भी अपील की। कार्यक्रम में डॉ रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 5 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें क्रिकेटर, चार्टर्ड अकाउंटेंट के अलावा भारतीय सेना में चयनित हुये छात्र शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री ने किया एचएलएल का दौरा

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नवी मुंबई में स्थित भारत सरकार के उपक्रम एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड (हिन्द लैब) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एचएलएल के अधिकारियों से पैथोलॉजी लैब में स्थापित विभिन्न अत्याधुनिक मशीनों और तकनीकों के बारे में जानकारी ली, साथ ही लैब में की जा रही विभिन्न पैथोलॉजी जांचों और सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली।। लैब के अधिकारियों ने बताया कि HLL महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर “निःशुल्क लैब जांचों” की सुविधा दे रहा है। डॉ रावत ने कहा कि उत्तराखंड के ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों में भी ऐसे ही उच्च स्तरीय पैथोलॉजी उपकरण और तकनीक उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये शीघ्र ही ठोस कार्ययोजना बनाई जायेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर
  • जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें
  • राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.