कालागढ़ : कालागढ़ में हरियाली तीज का त्यौहार परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नई कॉलोनी केंद्रीय कॉलोनी व नई कॉलोनी में कोरोना के चलते सामूहिक आयोजन नहीं हो सके। फिर भी घरों में और घरों के बगीचों में पेड़ों पर झूले डालकर परिवार के साथ महिलाओं ने हरियाली तीज मनाई।

हरियाली तीज का पर्व इस बार परिवार के साथ मनाने का मौका महिलाओं को मिला। महिलाओं ने झूला झूलकर तीज के इस त्यौहार का उत्साह मनाया । सुमन देवी , सतलेश देवी , कुसुम देवी , तारा रानी , गुड्डी देवी , होशियारी देवी , विमला देवी व मोहल्ले की अन्य महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ तीज का त्यौहार मनाया । कालागढ़ क्षेत्र मे इंटर कॉलेज के इस मोहल्ले में सबसे ज्यादा हर्षोल्लास से तीज का त्यौहार मनाया जाता है ।





Discussion about this post