शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव संपन्न

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2025 11:37 अपराह्न
  • श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया माता मूर्ति उत्सव
  • प्रात: दस बजे भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर पहुंचे।

    श्री बदरीनाथ धाम : श्री बदरीनाथ धाम में वामन द्वादशी के अवसर पर आज बृहस्पतिवार 4 सितंबर को माता मूर्ति उत्सव धूमधाम से मनाया गया । भगवान बदरी विशाल के बाल भोग के बाद सुबह 10 बजे श्री उद्धव जी की देव डोली के साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में श्री बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्माधिकारी, वेदपाठी आचार्यगणों, मंदिर समिति अधिकारियों ने समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर प्रस्थान किया।

इससे पहले बीते कल बुधवार 3 सितंबर को श्री बदरीनाथ विशाल के क्षेत्ररक्षक श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बद्रीनारायण को माता मूर्ति आने का न्यौता दिया था इसी दिन श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा श्री नारद उत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में वामन भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम माता मूर्ति उत्सव एवं श्री त्रियुगीनारायण वामन द्वादशी मेले की शुभकामनाएं दी है।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने माता मूर्ति उत्सव की बधाई दी तथा सहयोग हेतु सभी का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि आज गुरूवार भाद्रपद वामन द्वादशी के दिन भगवान बदरी विशाल जी की ओर से उनकी माता जी की कुशल क्षेम जानने भगवान के प्रतिनिधि के रूप में भगवान के सखा श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर माणा पहुंचे। रास्ते में माणा महिला मंडल द्वारा जौ की हरियाली भेंट कर श्री उद्धव जी की देवडोली तथा रावल जी सहित आगंतुकों का स्वागत किया।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बदरीनाथ से बताया कि माता मूर्ति मंदिर में दिन के भोग एवं अभिषेक पूजा-अर्चना के बाद अपराह्न तीन बजे श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर से वापस आकर श्री बदरीनाथ मंदिर में पुनः विराजमान हो गये माता मूर्ति मेले के दौरान सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर
बंद रहा उसके पश्चात मंदिर में पुनः दर्शनों हेतु खुल गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि इस अवसर पर सैकड़ों स्थानीय लोगों तथा बदरीनाथ धाम में रूके तीर्थयात्रियों ने माता मूर्ति तथा श्री उद्धव जी के दर्शन किये। माता मूर्ति मेले में आईटीबीपी तथा सेना द्वारा वृहत्त स्तर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

माता मूर्ति उत्सव में नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी सहित पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ग्राम पंचायत प्रधान माणा पीतांबर मोल्फा, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरिद्वार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीसीआर-2 भवन के लिए रूपये 50.27 करोड़ की परियोजना स्वीकृत
  • विश्व गौरैया दिवस : नन्ही चिड़िया के संरक्षण का संकल्प, पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है गौरैया
  • बिजनौर : जिले में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • पड़ोसी राज्य को बजट पेश : गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 300 यूनिट बिजली मुफ्त
  • आप रहें सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश में धमाका, महिला बाल-बाल बची
  • गोपेश्वर में युवाओं की अनूठी पहल, “टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी” के जरिए चला रहे स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण अभियान
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बद्रीपुरी
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दो दिन में 200 करोड़ पार, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.