सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : ऋषिकुल परिसर में छह दिवसीय CME कार्यक्रम का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 2, 2025 12:33 पूर्वाह्न

हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार से छह दिवसीय सतत चिकित्सीय शिक्षा (CME) कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह आयोजन आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय विद्यापीठ नई दिल्ली के सौजन्य से उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम 1 से 6 सितंबर तक चलेगा।

उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.सी. सिंह तथा रसशास्त्र एवं भैषज्यकल्पना विभागाध्यक्ष डॉ. खेमचंद शर्मा भी मौजूद रहे।

देशभर से कुल 30 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने इस CME में प्रतिभाग किया। इनमें उत्तराखंड से 8, हरियाणा और ओडिशा से 4-4, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से 3-3, गुजरात से 2, जबकि लद्दाख, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र और त्रिपुरा से एक-एक प्रतिभागी शामिल हुए।

मंच संचालन डॉ. यादवेंद्र यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर, रसशास्त्र एवं भैषज्यकल्पना विभाग) ने किया। विभाग की ओर से डॉ. खेमचंद शर्मा, डॉ. शुचि मित्रा, डॉ. उषा शर्मा, डॉ. महेश चंद्र एवं डॉ. यादवेंद्र यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए। कुलपति डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने हृदय रोगों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली के रसशास्त्र एवं भैषज्यकल्पना विभागाध्यक्ष डॉ. ग़ालिब ने फार्मेर्कोविजिलेंस, ड्रग इंटरेक्शन तथा रिसर्च मेथेडोलॉजी पर विशेष व्याख्यान दिया।

प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक इन सत्रों में हिस्सा लिया और संवादात्मक चर्चाओं के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। विभागाध्यक्ष डॉ. खेमचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता और दक्षता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होते हैं। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के दानपात्र से चोरी करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मात्र 05 घंटे के भीतर पुलिस ने किया घटना का अनावरण, चोरी की गई ₹1.60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद
  • डंपर हादसे में चालक की मौत, गहरी खाई से SDRF ने शव निकाला
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु, यमुनोत्री में भी दर्शनार्थियों की संख्या 7 लाख पार
  • ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • काम मांगो अभियान : रोजगार के मुद्दे पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा
  • भालू ने छीनी दो जिंदगियां, अब आश्रितों को नौकरी की मांग
  • युवा संकल्प लें तो बदल सकती है समाज की तस्वीर – विभाग प्रचारक मनोज
  • घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरकर महिला की मौत
  • PM मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, कोटद्वार में 11 कार्यक्रमों का होगा आयोजन
  • रामणी में उमड़ा आस्था का सैलाब, नंदा की डोलियां कैलाश रवाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.