सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रामनगर : सड़क पर पलटी बस, 6 घायल, 2 की हालत गंभीर

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 1, 2025 11:31 अपराह्न

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के पास ढिकुली गांव के निकट एक भीषण बस हादसा हो गया। कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (KMOU) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जिसमें 12 से अधिक यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिसमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UK 04 PA 0430 है, सुबह 7 बजे रामनगर से रवाना हुई थी और भिकियासैंण, मासी व चौखुटिया होते हुए जौरासी जाने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों व यात्रियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब चालक प्रताप सिंह ने महारानी रिजॉर्ट के पास एक टेंपो को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार जिप्सी से टक्कर टालने की कोशिश की। बारिश से गीली मिट्टी वाली सड़क किनारा बस के वजन को सहन नहीं कर सका और बस पलट गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपा ने बताया, “4 घायलों का यहां इलाज चल रहा है, जबकि 2 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।”

चालक प्रताप सिंह ने बताया, “मैं सामान्य गति से बस चला रहा था, लेकिन अचानक सामने से टेंपो को ओवरटेक करती जिप्सी आ गई। दोनों वाहनों के कारण जगह कम होने पर मैंने बस को किनारे मोड़ा, लेकिन गीली मिट्टी में पहिया फंस गया और बस पलट गई।”

रामनगर के एसडीएम प्रमोद कुमार, जो घटनास्थल पर पहुंचे, ने कहा कि चालक के अनुसार हादसा टेंपो और जिप्सी से बचने के चक्कर में हुआ। घायलों का इलाज जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। ओवरस्पीडिंग पर भी कार्रवाई की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के दानपात्र से चोरी करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मात्र 05 घंटे के भीतर पुलिस ने किया घटना का अनावरण, चोरी की गई ₹1.60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद
  • डंपर हादसे में चालक की मौत, गहरी खाई से SDRF ने शव निकाला
  • चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु, यमुनोत्री में भी दर्शनार्थियों की संख्या 7 लाख पार
  • ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • काम मांगो अभियान : रोजगार के मुद्दे पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा
  • भालू ने छीनी दो जिंदगियां, अब आश्रितों को नौकरी की मांग
  • युवा संकल्प लें तो बदल सकती है समाज की तस्वीर – विभाग प्रचारक मनोज
  • घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरकर महिला की मौत
  • PM मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, कोटद्वार में 11 कार्यक्रमों का होगा आयोजन
  • रामणी में उमड़ा आस्था का सैलाब, नंदा की डोलियां कैलाश रवाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.