बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नंदानगर बाजार के उपर आई दरारें, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 30, 2025 10:49 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला आपदा की त्रासदी से उभर नहीं पा रहा है। नंदानगर के मुख्य बाजार के उपरी क्षेत्र में जमींनों में दरारे आने के कारण बाजार में रह रहे 26 परिवारों को अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया गया है।

नंदानगर के मुख्य बाजार के उपरी क्षेत्र में जमींन पर भारी दरारें आने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य बाजार में निवास कर रहे 26 परिवारों में से 16 परिवारों को उनके नाते रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया है जबकि 10 परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत शिविर में रखा गया है। जमींन में दरारें आने के कारण एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पैदल रास्ते भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गए है। इससे लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है। हल्की सी बारिश में लोग घरों से बाहर निकल कर रतजगा करने को विवश हो रखे है। जमीन में आई दरार के कारण इसके नीचले हिस्से में निवास कर रहे लोगों के सामने अब भविष्य को लेकर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी है। हालांकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर भेजा जा रहा है लेकिन आने वाले समय में यहां के वाशिदों के सामने सुरिक्षत ठोर की चिंता भी सताने लगी है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर शनिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे के नेतृत्व नंदानगर के कुंतरी लग्गा फाली के आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चमोली जिले के नंदानगर के कुंतरी लग्गा फाली मोहल्ले में शुक्रवार को अचानक जमीन पर दरारें दिखाई देने लगी। जिससे क्षेत्र में हो रहे भूधसाव से यहां 1 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त, 3 गौशाला पूर्ण क्षतिग्रस्त और 16 आवासीय भवन खतरे की जद में आये हैं।जिनमें निवासरत व्यक्तियों को सुरक्षा की दृष्टि से राहत शिविर में रखा गया है इसके लिए प्रशासन द्वारा दो राहत शिविर बनाए गए हैं जिसमें एक बारात घर भेंटी रोड जिसमें 34 व्यक्तियों को ठहराया गया हैं, दूसरा बारात घर बंगाली रोड जिसमें 30 प्रभावित लोगों को ठहराया गया है। इस प्रकार कुल 64 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

शनिवार को उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए डीडीआरएफ, होमगार्ड, पीआरडी और पुलिस की मदद से यहां निवास करने वाले लोगों को राहत शिविर में आवास और भोजन की व्यवस्था कराई गई है। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं उन्होंने तहसील और पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को क्षेत्र की निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हीमा नेगी, निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह, तहसीलदार दीप्ति शिखा, नायब तहसीलदार राकेश देवली, एसआई मनोज भट्ट, राजस्व निरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.