शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपदा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 26, 2025 10:44 अपराह्न
  • अधिकारियों के अवकाश पर 15 सितम्बर तक लगी रोक

गोपेश्वर (चमोली)। मौसम विभाग की चेतावानी और आपदा को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। किसी भी अधिकारी को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने तथा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।

चमोली जिले में आपदा और बारिश की स्थिति को देखते हुए डीएम तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक लेते हुए यह निर्देश जारी किया। उन्होंने जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा कर प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पैदल मार्ग, विद्युत और पेयजल की आपूर्ति जल्द सुचारू करने को कहा।

डीएम ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। जिले में भू-स्खलन और अन्य प्रकार की समस्याओं का खतरा बना हुआ है। ऐसे में जिले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर 15 सितम्बर तक अपरिहार्य कारणों को छोड़कर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि बिना किसी आवश्यक कारण और बिना अनुमति के किसी भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोडेगा। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को आपदा के दृष्टिगत दी गई तैनाती स्थल पर उपस्थित रहने के भी कड़े निर्देश भी दिए। यदि कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी तैनाती स्थल पर मौजूद न पाए गया तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों को पोकलैंड, जेसीबी और वुड कटिंग मशीन समेत सभी आपादा राहत और बचाव कार्यों के से संबंधित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी को खाना बनाने और वाहन चलाने में दक्ष पीआरडी जवानों को चिंहित करने के निर्देश दिए। जिससे आपदा की स्थित में राहत कार्यों में जवानों का उपयोग किया जा सके।

जिलाधिकारी ने तहसील एवं विकास खंड स्तर पर राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को राहत केंद्र कुलसारी और चेपड़ों में भोजन की व्यवस्था को चाक-चौबंध रखने और रसोई गैस के घर-घर वितरण की व्यस्था को सुचारु रखने भी निर्देश दिए। बैठक में सभी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मद्महेश्वर धाम यात्रा पर अग्रिम आदेश तक रोक, लैंडस्लाइड और ट्रॉली की खराब स्थिति बनी वजह
  • गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत, एक घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती
  • पहाड़ के युवा रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, बनाई देश की पहली उड़ने वाली कार 
  • उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी : 132 सड़कें बंद, नदियां चेतावनी रेखा के करीब, आज भी येलो अलर्ट
  • पौड़ी गढ़वाल : आपदा के बाद बुरासी और सैंजी में सामान्य हुआ जनजीवन
  • धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, हाईकोर्ट 30 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंजूर 
  • पौड़ी गढ़वाल : कांवड़ मेले में मिलावट पर कड़ी निगरानी
  • हादसे को न्यौता : उफनते गधेरे से रोज गुजर रहे ग्रामीण
  • मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, आने वाले महीनों में हजारों पदों पर की जाएगी भर्ती
  • दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.