शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में दिनदहाड़े बड़ी लूट, कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर लूटा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 26, 2025 10:38 अपराह्न

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे तीन बदमाशों ने एक होटल कारोबारी के घर में घुसकर उनकी बेटी को बंधक बना लिया और लाखों की लूट को अंजाम दिया।

घर से नकदी, जेवर और रिवाल्वर ले गए बदमाश

बताया जा रहा है कि शिवालिक नगर के टी क्लस्टर में रहने वाले होटल कारोबारी कुलवीर चौधरी सुबह पार्क में टहल रहे थे और उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान तीन बदमाश घर में घुस आए और असलहे की नोक पर उनकी बेटी को डरा-धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और घर से 2200 रुपये नकद, जेवरात और एक लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर फरार हो गए।

लूट के बाद बदमाश कारोबारी की कार लेकर भाग निकले, जिसे उन्होंने बाद में हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर छोड़ दिया। पिता के घर लौटने पर बेटी ने पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी भी की, लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
  • प्रदेशभर में आयोजित होगा सहकारिता सप्ताह-2026 – डॉ. धन सिंह रावत
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
  • विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • आगामी अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में पहुंचीं एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं
  • बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी
  • सचिव ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा कर तय की प्राथमिकताएं
  • खेत बचाओ अभियान: उत्तराखंड को मिली ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी
  • स्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.