शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारतीय वायुसेना के ‘योद्धा’ MiG-21 की विदाई, वायुसेना प्रमुख ने भरी आखिरी उड़ान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 26, 2025 10:31 अपराह्न

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के बेड़े में छह दशकों तक गौरवशाली सेवा देने वाला मिग-21 लड़ाकू विमान अब अपने ऑपरेशनल रोल से विदाई ले रहा है। इस ऐतिहासिक क्षण से ठीक पहले, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने खुद इस विमान में उड़ान भरी, जो इस दिग्गज विमान को एक भावुक विदाई सलाम माना जा रहा है। 26 सितंबर, 2025 को आधिकारिक रूप से मिग-21 को सेवामुक्त कर दिया जाएगा।

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 18-19 अगस्त को बीकानेर के नाल एयरबेस से इस विमान में एकल उड़ान भरी। उनके लिए यह क्षण इसलिए भी खास था, क्योंकि उन्होंने 1985 में इसी विमान से अपनी पहली ऑपरेशनल उड़ान भरी थी। उन्होंने मिग-21 को वायुसेना की रीढ़ बताते हुए कहा कि इसकी तेज रफ्तार, फुर्ती और सरल डिजाइन हर उस पायलट के जीवन में खास यादें छोड़ जाएगी जिसने इसे उड़ाया है।

यह विमान 1963 में वायुसेना में शामिल हुआ था और भारत का पहला सुपरसोनिक विमान था। इसने 1965 और 1971 के युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर 1971 के युद्ध में ढाका स्थित गवर्नर हाउस पर हमला कर पाकिस्तानी सेना के समर्पण में अहम भूमिका निभाई थी। वायुसेना प्रवक्ता विंग कमांडर जयदीप सिंह ने बताया कि मिग-21 ने 1971 में एफ-104 विमानों को मार गिराने से लेकर हाल ही में एफ-16 का सामना करने तक अद्वितीय विरासत छोड़ी है।

इसे दुनिया के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सुपरसोनिक जेट में से एक माना जाता है। हालांकि, तकनीकी बदलावों की कमी के कारण यह कई दुर्घटनाओं का शिकार भी हुआ, जिसमें 200 से अधिक जांबाज पायलट शहीद हुए। मिग-21 की जगह अब स्वदेशी तेजस के साथ-साथ राफेल और सुखोई-30 जैसे आधुनिक विमान लेंगे। वायुसेना और देशवासी इस आइकॉनिक विमान को उसकी गौरवशाली सेवा के लिए हमेशा याद रखेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नारायणबगड़ में युद्धस्तर पर राहत व सफाई अभियान शुरू
  • कार्यकर्ता सम्मलेन : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक; आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की करें रक्षा
  • कांवड़ मेले की तैयारियों का कमिश्नर आनंद स्वरूप ने लिया जायजा, लक्ष्मणझूला से नीलकंठ महादेव तक किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ₹369.66 करोड़ की कृषि विकास सौगात, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कई बड़ी घोषणाएं
  • कोटद्वार : रामदयालपुर वासियों का 20 साल का इंतजार खत्म, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण
  • पीएम स्वनिधि योजना से छोटे कारोबारियों को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का सहारा, पौड़ी में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में नए ऋण आवेदन हुए प्राप्त, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
  • उत्तराखंड में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक
  • पंतनगर से विकसित कृषि और समृद्ध किसान का मंत्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.