सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में पुलिस का डबल एनकाउंटर, 2 को लगी गोली, 4 गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2025 11:04 अपराह्न

ऊधमसिंह नगर : उत्तराखंड में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ दो अलग-अलग सफल कार्रवाई की है। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा और काशीपुर में संडे की देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही मामलों में एक-एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि बाकी को बिना मुठभेड़ के ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

अलीम हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

किच्छा के चर्चित अलीम हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दरऊ क्षेत्र के खेतों में छिपे हैं। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक आरोपी, साजिद खान (46) के पैर में गोली लगी। उसके साथी गुलनवाज (22) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले भी इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

पूर्व प्रधान पर हमले के आरोपी दबोचे गए

उधर, काशीपुर में भी पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। कुंडेश्वरी खरमासा क्षेत्र में अचार फैक्ट्री की ओर भाग रहे काव्य शर्मा और राघव मिश्रा को पुलिस ने घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में काव्य शर्मा के पैर में गोली लगी और दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने 21 अगस्त को श्याम सिंह पर हमला करने की बात कबूल की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, काव्य शर्मा एक हिस्ट्रीशीटर है जिसका आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। उसके भाई कार्तिक पर भी फरवरी में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोप है। पुलिस ने बताया कि श्याम सिंह पर हमला पुरानी रंजिश का नतीजा था। दोनों आरोपियों के पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : उद्यान योजनाओं से छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा बागवानी का लाभ
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने दी विकास परियोजनाओं को नई दिशा, अयोध्या में देवभूमि की पहचान और रुद्रपुर में युवाओं को आधुनिक सुविधाएं
  • कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर जारी, कॉलेज की मस्ती से प्यार और बदले तक की कहानी
  • देर शाम बेस अस्पताल पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, वायरल संक्रमण एवं अन्य मरीजों का जाना हाल
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • पूर्व ओएसडी से कैश-ज्वैलरी बरामदगी के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस के दो पदों से हटने की पेशकश
  • उत्तराखंड : जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
  • HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा
  • 80’s रेट्रो फोटो ट्रेंड के बहाने साइबर ठगी का खतरा, फर्जी ऐप और APK से रहें सावधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.