मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2025 12:40 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। इस दौरान दल ने उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं पारंपरिक परिधानों का भव्य प्रदर्शन किया। हर वर्ष की भांति लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया था। उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में दिल्ली में निवास कर रहे उत्तराखण्डवासियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर 21 सदस्यीय प्रवासी उत्तराखण्डवासी दल ने पारंपरिक वेशभूषा में, उमंग और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की। दल के सदस्यों ने कहा कि लाल किले जैसी ऐतिहासिक और पवित्र भूमि पर, जहाँ से देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण है।

सदस्यों ने यह भी कहा कि यह अवसर न केवल उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को प्रदर्शित करने का था, बल्कि देश के अन्य राज्यों के लोगों से जुड़ने और अपनी विरासत को साझा करने का भी एक सुनहरा मौका था। सभी ने एक स्वर में व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेकर अपने राज्य की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर निरंतर उजागर करते रहेंगे।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी/सूचना अधिकारी कुन्दन कुमार एवं शिव गुप्ता, निवेश आयुक्त कार्यालय व उत्तराखण्ड फिल्म एवं नाट्य संस्थान की अध्यक्षा संयोगिता ध्यानी ने दल का नेतृत्व किया जिसमें रिया शर्मा, कोकिला गौड़, पुष्पा देवली, विजयलक्ष्मी शर्मा, बीना ढौंडियाल, अंजू पुरोहित, किरण, संतोष बडोनी, हिमाली, मंजू भट्ट, दीनदयाल, अंकित सिंह, रामपाल, धर्मेंद्र प्रसाद रविन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.