रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : जिला अस्पताल में दुर्लभ “डाई-डेल-फिस यूट्रस” स्थिति में सफल प्रसव, मां और बच्चा सुरक्षित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2025 3:57 अपराह्न
  • जिला अस्पताल उत्तरकाशी में दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति में सुरक्षित प्रसव

उत्तरकाशी : जिला अस्पताल उत्तरकाशी में बुधवार प्रातःकाल एक अत्यंत दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति में गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराकर चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारीयों ने चिकित्सा सेवा में सराहनीय सफलता हासिल की। ग्राम बधाँण, विकासखंड चिन्यालीसौड़ निवासी अम्बिका देवी (उम्र 25 वर्ष), पत्नी पारस रमोला, प्रसव पीड़ा की शिकायत के साथ सुबह जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती हुईं। प्रारंभिक जांच के बाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शमा आफरीन ने अल्ट्रासाउंड जांच की, जिसमें पाया गया कि मरीज डाई -डेल- फिस यूट्रस से पीड़ित हैं, जिसमें गर्भाशय का सामान्य विकास न होकर वह दो भागों में विभाजित रहता है। ऐसी स्थिति में गर्भधारण और प्रसव दोनों अत्यंत जोखिमपूर्ण होते हैं, तथा समय पर उपचार न होने पर मां और बच्चे दोनों के जीवन को खतरा हो सकता है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख अधीक्षक डॉ पी एस पोखरियाल के कुशल मार्गदर्शन में डॉ. शमा आफरीन ने मरीज और परिजनों को तत्काल सीज़ेरियन ऑपरेशन की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य प्रसव का प्रयास गर्भाशय फटने, भारी रक्तस्राव और जानलेवा जटिलताओं का कारण बन सकता है। डॉ. शमा आफरीन के नेतृत्व में किए गए ऑपरेशन में एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। ऑपरेशन के बाद मां और बच्चे दोनों की स्थिति पूरी तरह स्थिर है एवं चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

नवजात के जन्म पर परिवार द्वारा भावुक होकर सभी चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे लिए यह दिन कभी न भूलने वाला है। पहले बच्चे को खोने के बाद हम डरे हुए थे, लेकिन आज डॉ. शमा आफरीन और पूरी टीम ने हमारे जीवन में खुशियां लौटा दीं।”

डॉ. प्रेम सिंह पोखरियाल, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल उत्तरकाशी ने कहा कि डाई -डेल- फिस यूट्रस जैसी दुर्लभ स्थिति में 37 सप्ताह तक गर्भावस्था को सुरक्षित रखना और फिर ऑपरेशन द्वारा स्वस्थ प्रसव कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।यह सफलता हमारी टीम की तत्परता, पेशेवर दक्षता और आपसी समन्वय का परिणाम है। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और प्रशिक्षित स्टाफ की बदौलत हम इस तरह की जटिल परिस्थितियों का सफल प्रबंधन कर पा रहे हैं।”

इस सफल ऑपरेशन में योगदान देने वाली टीम में डॉ. शमा आफरीन (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ आस्था नेगी (निश्चेतक), अनीता चौहान (प्रभारी महिला अस्पताल), संगीता राय, क्रिस्टिना नर्सिंग अधिकारी आदि मौजूद रहीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.