शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यावरण संरक्षण में चमोलीवासियों की अहम भूमिका – डीएम

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2025 9:34 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के वैतरणी मार्ग पर पीपल के पौधरोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में चमोली जिले की महिलाओं की अहम भूमिका रही है।

पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए चमोली जिले की अपनी पहचान है। यहीं से चिपको आंदोलन की शुरूआत हुई है और यहां की महिलाओं ने इसमें अग्रणीय भूमिका अदा की है।

बुधवार को  महिला मंगल दल, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासियों की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।  जिलाधिकारी का शाल ओढ़ाकर एवं रामचरित मानस भेंट करते हुए मांगल गीत के साथ स्वागत किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चमोली की जनता के प्रेम और स्नेह के लिए वे आभारी हैं। पौधरोपण के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जंगलों को हरा-भरा बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे जिले की नैसर्गिक सुंदरता बनी रहे। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे और डीएफओ केदारनाथ तरुण एस  ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की शपथ दिलाई। 

गौरतलब है कि कार्यक्रम को आयोजित करने वाली महिलाओं की  चिपको आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने चिपको आंदोलन के प्रथम चरण (24 अप्रैल 1973 को मण्डल चिपको) तथा दूसरे चरण (25दिसंबर 1973 को केदार घाटी के रामपुर-फ़ाटा) में चले चिपको आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। चिपको की मातृ संस्था दशोली ग्राम स्वराज्य मण्डल के तत्वाधान में श्यामा देवी के नेतृत्व में अनसूया प्रसाद भट्ट, इंदिरा देवी, जेठूली देवी, पार्वती देवी, जयंती देवी ने एक माह तक केदार घाटी के गांवों में घूमकर चिपको की अलख जगाकर महिलाओं को संगठित किया था। 1970 मे श्यामा देवी के नेतृत्व में इन महिलाओं ने चंद्रापुरी (रुद्रप्रयाग)  में एक माह तक मद्यनिषेध कार्यक्रम के तहत शराब के खिलाफ सत्याग्रह करते हुए टिहरी शराब विरोधी आंदोलन में एक माह तक जेल में रही। श्यामा देवी इसी दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति से मिली और पहाड़ में शराब् के ठेके के खिलाफ अपनी बात रखी। इसके बाद एक दशक तक इस क्षेत्र में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।

कार्यक्रम में सुशीला सेमवाल, चंद्रकला बिष्ट, वन सरपंच सुनीता भट्ट, सीपी भट्ट ट्रस्ट के प्रबंधक न्यासी ओम प्रकाश भट्ट, पर्यावरण विकास केंद्र, चिपको मातृ संस्था दशोली ग्राम स्वराज्य मण्डल के मंत्री विनय सेमवाल, शांति प्रसाद भट्ट, गोपाल दत्त भट्ट, मनोज तिवारी, जयंती प्रसाद भट्ट, कुलदीप भट्ट, आयुष चौहान, मीना भट्ट, विनीता भट्ट, पुष्पा नेगी, कुंती चौहान, देवेश्वरी देवी, दिगंबरी देवी, उमा देवी, संगीता भट्ट, शर्मिला डिमरी आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.