टिहरी : टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक में प्रधान संगठन के चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर शोभा बडोनी विजय हुई.
टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक में प्रधान संगठन के चुनाव में 06 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रकट की जिसमें की समस्त ग्राम प्रधानों द्वारा चुनाव ना करवा कर आपसी सामंजस्य के अनुसार चुनाव निपटाने की बात की गई इसी क्रम में काफी खींचतान के बाद 06 उम्मीदवारों के बीच में पर्ची सिस्टम पर आम सहमति बनी जिसमें कीशोभा बडोनी के नाम की पर्ची निकली जिसके अनुसार बाकी पांचों प्रत्याशियों द्वारा शोभा बडोनी को अपना अध्यक्ष घोषित किया व सभी प्रधानों द्वारा एक स्वर में 92 में से 56 प्रधानों ने इस निर्णय का स्वागत किया गया.
जिसके पश्चात पूरी कार्यकारिणी का गठन भी ग्राम प्रधानों के आम सहमति के बाद घोषित किया गया जिसमें की अध्यक्ष पद पर शोभा बडोनी ग्राम प्रधान पीपोला उपाध्यक्ष पद पर तिलोक बिष्ट ग्राम प्रधान छोल गांव, सत्ये सिंह ग्राम प्रधान रंतोली, लक्मन सिंह धारमण्डल, महामंत्री रणजीत सिंह भंडारी प्रधान गोंसाली, कुशाल रावत चोंदाना, कोषाध्यक्ष राम प्रताप सेमवाल ग्राम प्रधान उन्डोली, सहसचिव पूनम देवी समेत पूरी कार्यकारणी का गठन किया गया।।। अध्यक्ष ने पूरी कार्यकारिणी के साथ समस्त ग्राम प्रधानों का धन्यवाद ज्ञापन किया।




Discussion about this post