शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ईडी को ‘बदमाश’ नहीं, कानून का रक्षक बनना होगा: सुप्रीम कोर्ट की तीखी फटकार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2025 12:31 पूर्वाह्न

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कामकाज पर कड़ी टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि ईडी बदमाशों की तरह काम नहीं कर सकती, उसे कानून के चार कोनों के भीतर रहकर ही काम करना होगा। शीर्ष अदालत ने यह बात पीएमएलए कानून के तहत ईडी को मिली गिरफ्तारी की शक्तियों को बरकरार रखने के 2022 के अपने फैसले की समीक्षा कर रही याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कही।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने ईडी की कार्यप्रणाली और दोषसिद्धि की बेहद कम दर पर गहरी चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में ईडी द्वारा दर्ज की गई लगभग 5,000 ईसीआईआर (ECIR) में दोषसिद्धि की दर 10 प्रतिशत से भी कम है।

“व्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा मसला है”

जस्टिस उज्ज्वल भुयान ने तल्ख अंदाज में कहा, “आप बदमाश की तरह काम नहीं कर सकते, आपको कानून के दायरे में रहना होगा। पांच साल की हिरासत के बाद अगर लोग बरी हो जाते हैं, तो इसकी कीमत कौन चुकाएगा? ईडी की छवि भी दांव पर है।”

कानून की आड़ में देरी का खेल?

सरकार और ईडी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.वी. राजू ने दोषसिद्धि की कम दर के लिए प्रभावशाली आरोपियों की “विलंब रणनीति” को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ताकतवर आरोपी सुनवाई में देरी के लिए कई चरणों में याचिकाएं दाखिल करते हैं, जिससे जांच अधिकारी अदालतों के चक्कर काटने में ही उलझ जाते हैं।

“समर्पित अदालतें ही समाधान”

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान टाडा और पोटा जैसे विशेष अदालतों की तर्ज पर पीएमएलए की समर्पित अदालतें बनाना हो सकता है।

उन्होंने कहा,“ऐसी अदालतों में दिन-प्रतिदिन सुनवाई हो, जिससे प्रभावशाली आरोपी और उनके वकील भी जानें कि अगला फैसला कल ही आने वाला है। अब उनके साथ नरमी का समय नहीं है।

जस्टिस कांत ने एक मजिस्ट्रेट का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें एक ही दिन में 49 याचिकाओं पर 10 से 20 पन्नों के आदेश देने पड़ते हैं, जो कि न्यायिक प्रक्रिया के लिए उचित नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसा नहीं चल सकता।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में कैंसर को किया गया सूचनीय रोग घोषित, सभी अस्पतालों को मरीजों का विवरण देना होगा अनिवार्य
  • गुलदार के हमले के बाद प्रशासन सतर्क, जनसुरक्षा के लिए समन्वय बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
  • घरेलू गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 78 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण; 3 सिलेंडर जब्त
  • “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत श्रीनगर पॉलिटेक्निक में ड्रग सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम
  • देहरादून में सड़क रेस्टोरेशन कार्यों का सुबह 06 बजे निरीक्षण, लोनिवि सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त
  • एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल
  • व्यय वित्त समिति ने पार्किंग और पेयजल परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत
  • उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.