शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने आ रहे कई दावेदार 

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2025 9:11 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला पंचायत के अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर अब तमाम लोगों की ओर से दावेदारी आने लगी है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित होने के चलते तमाम दावेदार अब समर्थन जुटाने को आगे आने लगे है। पोखरी ब्लॉक के अधीन थालाबैड वार्ड के जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा तथा रानौ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह खत्री ने पहले ही अपनी दावेदारी जता दी थी। दोनों सदस्य निर्दलीय अध्यक्ष पद को  लेकर ताल ठोक गए है। इन सदस्यों की दावेदारी के बाद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने भी अपनी दावेदारी जता दी है। दशोली ब्लॉक के अधीन देवर खडोरा वार्ड के सदस्य जयप्रकाश सिंह पंवार, पिंलग वार्ड के युवा तुर्क विपिन फरस्वाण, देवाल ब्लॉक के अधीन हाट कल्याणी वार्ड की सदस्य व पूर्व ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने भी ताल ठोंक दी है।

बताया तो यह भी जा रहा है कि नारायणबगड़ ब्लॉक के अधीन विनायक वार्ड के दूसरी बाद निर्वाचित सदस्य प्रदीप बुटोला ने भी दावेदारी जता दी है। इस तरह कांग्रेस में भी चार लोगों की दावेदारी सामने आने से कांग्रेस के रणनीतिकार पशोपेश में फंस गए है। यह अलग बात है कि सभी दावेदार निर्दलियों से समर्थन जुटाने में लग गए है। वर्ष 2022 में कर्णप्रयाग विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट न मिलने पर बगावत कर गए गैरसैण ब्लॉक के कोठा वार्ड के नवनिर्वाचित सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट की भी दावेदारी सामने आई है। चर्चा है कि गैरसैण ब्लॉक के ही अंद्रपा वार्ड से  जीते जगदीश सिंह ने भाजपा से दावेदारी जतानी शुरू कर दी है।

नंदानगर ब्लॉक के मटई वार्ड से निर्दलीय दौलत सिंह कुंवर की दावेदारी को लेकर सियासत गरम हो चुकी है। इसी तरह जोशीमठ ब्लॉक उर्गम वार्ड से निर्दलीय रमा देवी की दावेदारी  ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है। अब कांग्रेस तथा भाजपा के सामने दावेदारों के नाम फाइनल करने मुश्किल हो गए है। वह भी तब जबकि भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या चार और कांग्रेस की 6 है। बाकी 16 निर्दलीय ही अब किसी भी प्रत्याशी के लिए किंगमेकर बनने जा रहे है। फिलहाल तो निर्दलियों का पलडा भारी होने के चलते सियासत में हलचल मची है। यह अलग बात है कि कांग्रेस और भाजपा के दावेदार सेंधमारी कर सदस्यों की गोलबंदी में जुट गए है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई
  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
  • उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : धामी सरकार के नए सिपहसालार तैयार
  • APK स्कैम का बढ़ता खतरा : फोन की ये एक सेटिंग बचा सकती है आपका बैंक अकाउंट
  • चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.