मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम प्रतीक जैन ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण; मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2025 5:47 अपराह्न
रुद्रप्रयाग :  जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने आज जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों में पहुंचकर मरीजों एवं चिकित्सकों से संवाद स्थापित किया तथा अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित ऐसे प्राइवेट अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराई जाए जहां सर्जरी एवं सिजेरियन ऑपरेशन किए जाते हैं। उन्होंने सीएमओ को यह भी निर्देशित किया कि इन अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में दवाइयों के भंडारण की स्थिति, एक्सपायर्ड दवाओं के निस्तारण की प्रक्रिया एवं संबंधित रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता, रिफ्यूलिंग व्यवस्था तथा एम.जी.पी.एस. (मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम) की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में बेड की स्थिति, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम एवं डिस्पोजल प्रक्रिया का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पैथोलॉजी विभाग में जाकर जांच-परीक्षण की व्यवस्था देखी और वहां मौजूद मरीजों से उनकी समस्याओं व सुझावों के संबंध में बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में चिकित्सकों के कुछ पद रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र ही भरने हेतु शासन से डॉक्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन अब तक संचालित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के साथ अनुबंध न किया जाने और इस प्रकरण को शासन के संज्ञान में लाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आने पाए। सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करने और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.प्रवीण कुमार, सहित संबंधित अधिकारी, अस्पताल  प्रशासन आदि उपस्थित रहे।

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.