गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार नहीं पहुंच पाई सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस, बारिश के कारण ट्रैक पर भरा पानी, पैसेंजर ट्रेन भी रही रद्द

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2025 4:28 अपराह्न

कोटद्वार :  कोटद्वार में भारी बारिश के चलते रेलवे सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। आज दोपहर में कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन बारिश के कारण कोटद्वार नहीं पहुंच पाई। नजीबाबाद और कोटद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण ट्रेन को नजीबाबाद से ही दिल्ली के लिए रवाना किया गया। भारी बारिश के कारण कोटद्वार-नजीबाबाद रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से शनिवार को कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को नजीबाबाद से आगे नहीं भेजा जा सका। ट्रैक पर जलभराव के चलते ट्रेन को नजीबाबाद में ही रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के चलते नजीबाबाद और कोटद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर बड़ी मात्रा में पानी भर गया था, जिसके कारण ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। दोपहर में कोटद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर कोटद्वार रेलवे स्टेशन तक नहीं पहुंच सकी।

कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को GRP (राजकीय रेलवे पुलिस) द्वारा एनाउंस करके इस संबंध में जानकारी दी गई। यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए, उन्हें बसों और टैक्सियों के माध्यम से नजीबाबाद पहुंचाया गया, जहां से वे सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इसके अलावा, नजीबाबाद और कोटद्वार के बीच नियमित रूप से चलने वाली एक पैसेंजर ट्रेन को भी आज रेलवे द्वारा रद्द कर दिया गया। इस वजह से स्थानीय यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक से पानी हटने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बहाल हो पाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.