गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम मोदी का ट्रंप को जवाब, बोले- जो भारत के हित में होगा, वही सरकार करेगी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 2, 2025 2:07 अपराह्न

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने काशी दौरे पर वाराणसी को 565.35 करोड़ रुपये की कुल 14 परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन शामिल है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की। काशी की धरती से, पीएम मोदी ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और भारत के हितों को लेकर एक स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से टैरिफ के मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भी जवाब देते हुए दो टूक कहा कि भारत वही करेगा जो उसके हित में होगा।

वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत का रुख

लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब विश्व अर्थव्यवस्था संकट से गुजर रही है, तो भारत को भी अपने आर्थिक हितों के प्रति सतर्क रहना होगा। उन्होंने वैश्विक अस्थिरता के माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि सभी देश अपने-अपने हितों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, और इसीलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा।

‘स्वदेशी उत्पादों के प्रति लें संकल्प’

प्रधानमंत्री ने देश के सर्वोत्तम हित में सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि जो लोग देश का भला चाहते हैं और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं, उन्हें अपने मतभेद भुलाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रति संकल्प लेना चाहिए।

‘लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत’

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘लोकल’ उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है।” उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार वही काम करेगी, जो भारत के हित में होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरा करने के दिए निर्देश
  • भारत-नेपाल संस्कृत अनुसंधान सहयोग को नई दिशा, उत्तराखंड ने संभाली अग्रणी भूमिका, नई दिल्ली में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ. सुरेन्द्र थापा से संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार की मुलाकात
  • विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखण्ड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर बढ़ेगा सहयोग, नई दिल्ली में इंडोनेशिया के कार्यवाहक राजदूत से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, नीलकंठ यात्रा मार्ग पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब तैनात
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दक्ष शिक्षक ही भविष्य की मजबूत नींव – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.