मंगलवार, मई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड पंचायत चुनाव : भंडारी परिवार की दूसरी हार, कांग्रेस छोड़ने के बाद गिरा सियासी ग्राफ, इस बार पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2025 8:38 पूर्वाह्न

चमोली : उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों ने जहां कई पुराने समीकरणों को बदल दिया है, वहीं चमोली जिले की रानों जिला पंचायत सीट से आए एक चौंकाने वाले परिणाम ने सबको चौंका दिया। यहां पूर्व सैनिक लक्ष्मण खत्री ने सियासत के दिग्गजों को धूल चटाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को 479 वोटों से करारी शिकस्त दी है।

यह हार सिर्फ एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि पूरे एक राजनीतिक परिवार की साख पर सीधा प्रहार माना जा रहा है। रजनी भंडारी पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी हैं, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उनकी इस राजनीतिक घर वापसी के बाद पहले ही बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में उन्हें कांग्रेस के लखपत बुटोला से हार का सामना करना पड़ा था। अब पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी की पराजय ने उनके राजनीतिक ग्राफ को और गिरा दिया है।

पूर्व फौजी लक्ष्मण खत्री की जीत को आम जनता के बीच उनकी सादगी, सेवा और ज़मीनी जुड़ाव का नतीजा माना जा रहा है। गांव-गांव जाकर संपर्क साधने और स्थानीय मुद्दों को लेकर की गई उनकी स्पष्ट बातों ने मतदाताओं को काफी प्रभावित किया। वहीं रजनी भंडारी के हारने के पीछे स्थानीय स्तर पर गहराती नाराजगी और परिवार की लगातार सक्रिय राजनीति से उपजा असंतोष एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

इस सीट से एक और अहम बात यह रही कि भाजपा के चमोली जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल भी इस मुकाबले में पिछड़ गए और चौथे स्थान पर रहे। यह भाजपा के लिए जिले में गंभीर संदेश की तरह देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रानों सीट से यह परिणाम न सिर्फ पंचायत स्तर की राजनीति के समीकरणों को बदलने वाला है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी इसकी गूंज सुनाई दे सकती है। भंडारी परिवार की लगातार हारों ने उनकी पकड़ कमजोर की है, जबकि जमीनी कार्यकर्ताओं और नए चेहरों को अब मौका मिलता दिख रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत, टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन
  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.