मंगलवार, मई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

21 साल की प्रियंका नेगी संभाली सीएम धामी के आदर्श गांव सारकोट की कमान, सबसे कम उम्र की बनीं ग्राम प्रधान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2025 12:21 पूर्वाह्न

चमोली : जनपद के कर्णप्रयाग गैरसैंण विकासखंड स्थित मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट में 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने 421 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 186 वोटों से हराया। प्रियंका राजनीति शास्त्र में स्नातक हैं और गैरसैंण महाविद्यालय से पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। इससे पूर्व 2014 से 2019 तक उनके पिता राजे सिंह नेगी भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं।

सारकोट गांव, जो कि क्षेत्र के सबसे बड़े गांवों में से एक है, में 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं। यहां पलायन न होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान इस गांव को मुख्यमंत्री आदर्श गांव घोषित किया था। तब से गांव में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। गांव के प्रत्येक घरों को एक जैसे रंग में रंगा गया है, मशरूम उत्पादन, पशुपालन, कृषि व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई पहल की गई हैं। इसके साथ ही समय-समय पर अधिकारियों द्वारा जागरूकता शिविर भी लगाए जाते हैं।

नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका नेगी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए गांव के समग्र विकास में योगदान देंगी। विशेषकर वे महिलाओं को जागरूक कर उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। उनके पिता और पूर्व ग्राम प्रधान राजे सिंह नेगी ने भी आश्वासन दिया है कि वे अपनी बेटी का गांव के विकास में हरसंभव साथ देंगे।

प्रियंका की यह जीत युवा नेतृत्व की एक मिसाल बन गई है, जो आने वाले समय में गांव की दिशा और दशा बदलने में अहम भूमिका निभा सकती है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत, टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन
  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.