गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया कारगिल विजय दिवस, डीएम संदीप तिवारी ने वीर नारियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2025 3:59 अपराह्न
चमोली : चमोली जनपद में 26वां कारगिल विजय दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन और सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर वीर नारियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न विकास खण्ड मुख्यालयों पर भी कारगिल शहीदों की स्मृति में पौधरोपण व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद यहां कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कारगिल शहीद कृपाल सिंह की धर्मपत्नी विमला देवी व जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और शहीदों के परिजनों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी की ओर से वीरनारी शांति राणा, कुसुम लता, शकुंतला देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, जयंती देवी, कमला देवी, सरिता देवी और सुलोचना देवी सहित चमोली जनपद के सभी 11 वीर शहीदों के परिजनों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर खेल विभाग की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि किसी भी जंग में जहां सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करते हुए चुनौतियों का समाना करता है। वहीं सैनिकों के परिवार भी इस दौरान चुनौतियों का समाना करते हैं। साथ सैनिक के देश पर न्यौछावर होने पर उन परिवारों को भी संघर्ष करना होता है। उन्होंने सभी शहीदों और उनके परिवारों को नमन करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शहीदों और सैन्य परिवारों से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटारा कर उनका सम्मान करने की बात कही। कहा कि भारतीय सेना में उत्तराखण्ड के अधिकारियों और सैनिकों की बड़ी संख्या है। हमारा सौभाग्य है कि हम उत्तराखण्ड सेवा कर रहे हैं। कहा कि चमोली जनपद ने वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध को बहुत नजदीक से देखा है। ऐसे में देश सेवा में जनपद चमोली का योगदान सदैव अतुलनीय रहा है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल पर विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में देश के दो लाख सैनिकों ने हिस्सा लिया और इस जीत के लिए देश के 527 वीर शहीदों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। कहा कि कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के जहां 75 वीर सैनिकों ने वीरगति प्राप्त की। वहीं चमोली जनपद के 11 युवाओं ने भारतीय सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने सभी वीर शहीदों को नमन कर सभी को देश रक्षा के लिए हर परिस्थिति में तैयार रहने का आह्वान किया। इस दौरान राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गोपेश्वर, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, डीपी पुरोहित, शांति राणा सहित अन्य लोग मौजूद थे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह. आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल – पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर
  • आर्य समाज स्थापना दिवस पर रामनगर में हवन-यज्ञ, आचार्य बिहारी लाल ने बताए धर्म के दस लक्षण
  • एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, तकनीकी कौशल पर हुआ बौद्धिक सत्र
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का शुभारंभ
  • सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
  • बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार, मास्टर प्लान के तहत फेज 1 के निर्माण कार्य हुए पूर्ण, फेज 2 के निर्माण कार्य गतिमान
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू
  • नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.