शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 1,556 पदों पर भर्ती जल्द, प्रक्रिया अंतिम चरण में

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2025 12:48 पूर्वाह्न

 

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के विद्यालयी शिक्षा विभाग में 1,556 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। यह नियुक्तियां समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएंगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को एक महीने के भीतर पूरी भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित कुल 1,556 संविदा पद स्वीकृत हैं। जिनमें शामिल हैं:

  • विशेष शिक्षक – 161 पद
  • लेखाकार कम सपोर्टिंग स्टाफ – 324 पद
  • करियर काउंसलर – 95 पद
  • विद्या समीक्षा केंद्र – 18 पद
  • मनोविज्ञानी, आईसीटी मैनेजर व ट्रेनिंग मैनेजर – 1-1 पद

इन सभी पदों को मेरिट के आधार पर आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए प्रयाग पोर्टल के जरिए एजेंसी का चयन पहले ही किया जा चुका है।

बीआरपी और सीआरपी पदों पर भर्ती अंतिम चरण में

शिक्षा मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (BRP) और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन (CRP) के 955 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। पंचायत चुनाव के चलते लागू आचार संहिता हटते ही चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती दे दी जाएगी। आउटसोर्स एजेंसी को पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने और चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह विकासखंड में वरीयता देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

गुणवत्ता सुधार पर जोर

डॉ. रावत ने समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में शैक्षणिक गतिविधियों की गुणवत्ता सुधारने के लिए खाली पदों को शीघ्र भरना बेहद जरूरी है। समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.