शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूद्रनाथ मार्ग पर पैर फिसलने से तीर्थयात्री चोटिल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 22, 2025 10:04 अपराह्न

-चार किमी पैदल चलकर डंडी कंडी से पहुंचाया सड़क मार्ग तक

गोपेश्वर (चमोली)। पटेल नगर दिल्ली निवासी पंकज की रूद्रनाथ यात्रा मार्ग पर कैलुडी तोक के पास पैर फिसल कर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को वन विभाग और स्थानीय लोगों ने चार किमी पैदल कंडी के सहारे सड़क मार्ग तक पहुंचाया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पंकज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बीते दिन पटेल नगर दिल्ली से युवकों का चार सदस्यीय दल ग्वाड़ गांव से चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ धाम की यात्रा पर गए थे। रुद्रनाथ पैदल मार्ग पर ग्वाड गांव के ऊपर कैलुडी तोक के पास पंकज पुत्र लाल बहादुर निवासी पटेल नगर दिल्ली का पैर फिसलने से चोटिल होकर गिर गया। जिससे तीर्थयात्री चलने में असमर्थ हो गया। सूचना के बाद वन बीट अधिकारी चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में देर सांय को वन विभाग की टीम व ग्वांड गांव के स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। वन बीट अधिकारी चंद्र मोहन सिंह रावत ने बताया कि पटेल नगर दिल्ली से पंकज अपने तीन अन्य दोस्त मौनी, वंश व विजय के साथ रुद्रनाथ धाम की यात्रा पर गया था।

उन्होंने बताया कि ये चारों युवक ग्वाड गांव के रास्ते बीते दिन रुद्रनाथ धाम के लिए गए थे। इनमें पंकज सिंह का कैलुडी के पास पैर फिसलने से पांव फैक्चर हो गया इससे वह चलने में पूर्ण रुप से असमर्थ हो गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग व स्थानीय नागरिकों ने चार किमी की पैदल दूरी कर कंडी डंडी की मदद से घायल तीर्थयात्री को रात्रि को  चिकित्सालय पहुंचाया। गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद तीर्थयात्री को श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि इन दिनों मानसून के चलते पैदल रास्ते पिसलन भरे होने के साथ क्षतिग्रस्त होने से तीर्थयात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान वन बीट अधिकारी आलोक नेगी, संजय सिंह, नीरज सिंह, अतुल सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

गौरतलब है कि चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ धाम की यात्रा अति दुर्गम मानी जाती है। सड़क मार्ग से 19 किमी की पैदल दूरी तय कर रुद्रनाथ धाम पहुंचा जाता है। यह निर्जन पडाव होने के चलते यात्रा मार्ग पर कहीं भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई
  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
  • उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : धामी सरकार के नए सिपहसालार तैयार
  • APK स्कैम का बढ़ता खतरा : फोन की ये एक सेटिंग बचा सकती है आपका बैंक अकाउंट
  • चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.