posted on : नवम्बर 6, 2021 9:41 अपराह्न
श्री केदारनाथ धाम : उत्तराखंड चार धाम तीर्थयात्रा को सफल बनाने हेतु सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों, तीर्थ पुरोहितों, सभी प्रिंट- मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा यात्रा ब्यवस्थाओं में जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों एवं यात्रा स़बंधित सभी विभागों यथा चिकित्सा- स्वास्थ्य, जिला -प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, परिवहन विभाग, पर्यटन, प्रदेश सूचना विभाग, यात्रा संगठन प्रशासन, विभाग,पेयजल, विद्युत, सेना, बीआरओ,जिला पंचायत, नगर निगम, निर्माण विभाग, परिवहन कंपनियों, सहयोगी संस्थाओं का देवस्थानम् बोर्ड श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित करता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्ष उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड, उत्तराखंड सरकार। सतपाल महाराज पर्यटन- तीर्थाटन मंत्री उत्तराखंड सरकार/उपाध्यक्ष देवस्थानम् बोर्ड सभी सदस्य देवस्थानम बोर्ड, रविनाथ रमन आयुक्त गढ़वाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड सहित बी.डी.सिंह अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवस्थानम बोर्ड ने सभी का आभार जताया है देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।