शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : खसरा और रूबेला उन्मूलन के लिए जिले में 03 तीन चरणों में चलेगा अभियान, 05 वर्ष तक की आयु के अप्रतिरक्षित बच्चों को लगेगी वैक्सीन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 19, 2025 5:19 अपराह्न

देहरादून : खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान-2026 को लेकर अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को एन.आई.सी. सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें खसरा रूबेला उन्मूलन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।  

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने अवगत कराया कि जिला टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य जिले से 2026 तक खसरा और रूबेला का उन्मूलन किया जाना हैं। इस अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार द्वारा रोड मैप तैयार किया है। जिसमें 05 वर्ष की आयु तक के बच्चों को जो खसरा और रूबेला वैक्सीन से अप्रतिरक्षित है, उनका टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही समुदाय में ऐसे रोगियों की पहचान एवं उपचार किया जाएगा, जिनको बुखार के साथ लाल चकत्ते वाले दाने हो।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान ने बताया कि खसरा और रूबेला वैक्सीन बच्चों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखती हैं। साथ ही बच्चों को खसरे से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे-दस्त, निमोनिया, बच्चों के प्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि से सुरक्षा चक्र तैयार करती है। खसरा और रूबेला उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किए जाने हेतु जिले में तीन चरणों में विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जाएगा। पहले चरण दिनांक 21 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक, दूसरे चरण दिनांक 19 अगस्त, 2025 से 29 अगस्त, 2025 तक एवं तीसरे चरण दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। विशेष टीकाकरण सप्ताह में नियमित टीकाकरण से वंचित सभी लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिला टास्क फोर्स की बैठक में सहयोगी विभागों, समस्त चिकित्सालयों से चिकित्सा अधिकारी/ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक द्वारा प्रतिभाग किया गया।  

 

1 of 6
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1000 रुपये तक महंगा, आज से लागू नई दरें
  • बरगी डैम में बड़ा हादसा: तूफान के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 9 की मौत, रेस्क्यू जारी
  • ₹1000 महंगा गैस सिलेंडर : शादी-ब्याह से होटल तक हर जगह बढ़ेगा खर्च
  • 1 मई से बदले कई नियम : एलपीजी महंगा, ATM और क्रेडिट कार्ड चार्ज बढ़े, UPI में नया सिस्टम लागू
  • पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व मेयर हेमलता नेगी
  • नरसिंह जयंती पर ज्योतिर्मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजी शंकराचार्य की नगरी, ITBP बैंड ने भक्ति से सराबोर किया माहौल
  • उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, केदारनाथ से चोरी 14 लाख के 13 महंगे मोबाइल फोन व नकदी बरामद
  • देहरादून में लूट के बाद फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
  • धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, इन पर लगी मुहर
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.