बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरक सिंह रावत, पत्नी व तीन अन्य के खिलाफ ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप पत्र दाखिल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2025 11:30 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की हलचल से गरमा गई है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत ईडी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत, उनकी पत्नी दीप्ति रावत समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ विशेष मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) की देहरादून स्थित अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।

आरोप पत्र में बीरेंद्र सिंह कंडारी, लक्ष्मी राणा और श्रीमती पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के नाम भी शामिल हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि इन सभी ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की और उसका इस्तेमाल संस्थान खड़ा करने में किया।

101 बीघा जमीन पहले ही हो चुकी है अटैच

उल्लेखनीय है कि ईडी ने जनवरी 2025 में हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत और करीबी लक्ष्मी राणा के नाम खरीदी गई लगभग 70 करोड़ रुपये मूल्य की 101 बीघा भूमि को अटैच किया था। यह जमीन सहसपुर क्षेत्र में स्थित है, जहां श्रीमती पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की स्थापना की गई है। इस संस्थान का संचालन हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत कर रहे हैं।

ईडी की नजर करीबियों की बेनामी संपत्तियों पर

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय एजेंसियां हरक सिंह रावत के करीबी लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। कुछ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। इन लोगों ने बेहद कम समय में भारी संपत्ति अर्जित की है, जिसकी जांच तेज़ कर दी गई है। इसके अलावा, बेनामी संपत्तियों और प्रतिष्ठानों को भी स्कैन किया जा रहा है।

“चुनाव आते ही ईडी की सक्रियता बढ़ जाती है” – हरक सिंह रावत

ईडी की इस कार्रवाई पर हरक सिंह रावत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “हर चुनाव से पहले ईडी अचानक सक्रिय हो जाती है। लोकसभा चुनाव 2024 के समय भी मेरे घर और संस्थानों पर छापे पड़े थे, और अब पंचायत चुनावों से ठीक पहले फिर से कार्रवाई की जा रही है। यह सब सत्ता के दबाव में हो रहा है।”

सत्ता गलियारों में हड़कंप

पंचायत चुनावों के बीच हुई इस बड़ी कार्रवाई ने देहरादून से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, वहीं ईडी की आगे की कार्रवाई पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.