पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड में सहायक समाज कल्याण अधिकारी की तैनाती की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजकर कहा है कि एडीओ की तैनाती के अभाव में ग्रामीणों को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विधायक प्रतिनिधि रमेश चैधरी, नरेंद्र रावत, कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष कुंवर सिंह चैधरी आदि का कहना है कि एक वर्ष से पोखरी विकास खंड में सहायक समाज कल्याण अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है जिससे ग्रामीणों को समाज कल्याण से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है साथ विधवा, वृद्धा, दिव्यांग, असहाय लोगों को मिलने वाली पेंशन के आवेदन भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को समय पर फार्म उपलब्ध न होने से लोग समाज कल्याण विभाग से मिलने वाले लाभ से वंचित रह रहे है।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि यथाशीघ्र पोखरी विकास खंड में सहायक समाज कल्याण अधिकारी की तैनाती की जाए ताकि लोगों को समाज कल्याण विभाग की योजना का लाभ मिल सके।




Discussion about this post