बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरेला पर्व पर बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2025 12:20 पूर्वाह्न

बड़कोट (उत्तरकाशी) :  प्रदेशभर में पारंपरिक पर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तरकाशी जनपद के नौगांव ब्लॉक स्थित राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, बड़कोट में भी पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष पंडित गीता राम गैराला ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह धरती को बचाने का संदेश है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस तेजी से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, उससे स्पष्ट है कि आने वाला समय और भी चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसे में समाज को एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास करने होंगे।

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे हरेला के मौके पर पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जब तक हम रोपे गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा नहीं करेंगे, तब तक हरेला पर्व का उद्देश्य अधूरा रहेगा। पौधरोपण के साथ उनका पोषण भी हमारी ज़िम्मेदारी है। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरेला पर्व के महत्व पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
  • उत्तराखण्ड : नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी
  • लोकगीतों और जागरों से बेटी को कैलाश विदा कर रहे ग्रामीण
  • उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बिडोली में बढ़ा मत्स्य पालन, ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का अवसर
  • फ्लाईओवर के नीचे खेल का मैदान, हरिद्वार में निखर रही खेल प्रतिभाएं
  • केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की बुकिंग शुरू, पहले दिन 55 फीसदी टिकट बुक
  • उत्तराखंड : माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी
  • 24 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘बंडखोर’, छह महिलाओं के संघर्ष की कहानी
  • पौड़ी गढ़वाल : मान्यता प्राप्त स्कूल की आड़ में बिना मान्यता चल रही अकादमी में पढ़ते मिले छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.