बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : कुलपति और कुलसचिव समेत अधिकारियों के वेतन पर रोक, कर्मचारियों के लिए बजट जारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2025 12:11 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीते 26 दिनों से चल रहे शिक्षक, चिकित्सक और कर्मचारियों के आंदोलन के बाद आखिरकार शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला लिया है। विश्वविद्यालय में चल रही अनियमितताओं और कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए शासन ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव समेत कई अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही कर्मचारियों के लंबित देयों के लिए 13 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय में पूर्व में किए गए भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और विभागीय पदोन्नति में हुई गड़बड़ियों की जांच के बाद, इन्हें निरस्त किया गया है। विशेष तौर पर पूर्व कुलपति प्रो. सुनील जोशी के कार्यकाल में अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए गए कई कर्मचारियों को सेवा से हटाने की कार्रवाई की गई है।

हरिद्वार स्थित ऋषिकुल और गुरुकुल परिसरों में तैनात कई प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। इन परिसरों में लंबे समय से व्याप्त शिकायतों और कथित पक्षपातपूर्ण पदोन्नतियों को लेकर कर्मियों में असंतोष था, जो अब शासन के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई के रूप में सामने आया है। विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने शासन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यह कदम लंबे समय से चली आ रही अनदेखी और शोषण के खिलाफ एक बड़ी जीत है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी इस समय भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय में और भी कई स्तरों पर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे तथा कार्रवाइयों की संभावना है। शिक्षा और आयुष विभाग के अधिकारी फिलहाल स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा सुधार होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.