शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अवरूद्ध रास्ते बन रहे चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के राह में रोड़ा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 15, 2025 12:40 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में हो रही भारी बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे है। इससे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचार में जुटे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों प्रचार प्रसार के लिए गांव तक पहुंचना मुश्किल भरा बना हुआ है।

बडे भौगोलिक क्षेत्र वाले 26 जिला पंचायत सदस्य के वार्ड वाले चमोली जिले प्रत्याशियों को ग्रामीण मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ रहा है। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते गांवों के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त होने के साथ ही फिसलन भरे बने हुए है। जिला पंचायत का एक वार्ड तो 20 से 25 गांवों को मिलाकर बना है। ऐसे में प्रत्याशियों को नदी घाटियों को पार कर ग्रामीण इलाकों के पैदल रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। महिला प्रत्याशियों को तो और भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। खासकर उफनते नदी नालों को पार करने में। मौजूदा समय में चमोली जिले के 14 तो लिंक मोटर मार्ग बाधित चल रहे वहीं गांवों के पैदल रास्तों के तो हाल ही बुरे है। हालांकि प्रशासन ने मोटर मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है लेकिन आए दिन होती भारी बारिश के कारण पहाड़ी से होते भू-स्खलन से सड़कों को खोलने में भारी दिक्कते सामने आ रही है। अभी जब लिंक मोटर मार्गों के खोलने में ही कार्यदायी संस्थाओं को पसीना बहाना पड़ रहा है तब ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के पैदल मार्गों समय से ठीक किया जाना एक डेढी खीर ही नजर आ रही है।

सड़कों और पैदल रास्तों के क्षतिग्रस्त मार्गों की सबसे ज्यादा मार जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों पर ही पड़ रही है। एक गांव से दूसरे गांव पहुंचना जोखिम भरा बना हुआ है। हालांकि क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों को इतनी मुश्किले नहीं आ रही है क्योंकि बीडीसी मेम्बर का क्षेत्र दो से तीन गांव का होता है और ग्राम प्रधान के लिए एक या दो गांव जो कि अगल-बगल ही होते हैं लेकिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 20 से 25 गांवों तक इस बरसाती मौसम में पहुंचना सबसे ज्यादा मुश्किल भरा है। कुल मिलाकर जिला पंचायत सदस्यों की परीक्षा मतदाता ही नहीं बल्कि जोखिम भरे क्षतिग्रस्त रास्ते भी ले रहे है। अब देखना यह है कि ऐसे हालात में कौन बाजी मार ले जाता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.