शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिव पर्यटन एवं धर्मस्व धीराज सिंह गर्ब्याल ने बद्रीनाथ, माणा एवं औली क्षेत्रों का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 13, 2025 11:33 अपराह्न

विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर दिया बल

गोपेश्वर। उत्तराखंड शासन के पर्यटन एवं धर्मस्व सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने बृहस्पतिवार को चमोली जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों बद्रीनाथ, माणा एवं औली का भ्रमण कर पर्यटन विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बद्रीनाथ धाम में सबसे पहले सचिव महोदय ने भगवान श्री बद्रीविशाल जी के दर्शन किए, तत्पश्चात बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट, एराइवल प्लाजा, आईएसबीटी, बैकुंठ द्वार, सिविक एमेनिटी भवन एवं निर्माणाधीन अस्पताल भवन तथा एनपीसीसी द्वारा निर्मित की जा रही मल्टीस्टोरी पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। सचिव महोदय ने बद्रीश झील एवं शेषनेत्र झील का भी निरीक्षण किया और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को झीलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेनेज प्लान को प्रभावशाली बनाने पर भी बल दिया।

इसके उपरांत उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत भारत के प्रथम गांव माणा में प्रस्तावित विकास स्थलों माणा एराइवल प्लाजा, केशव प्रयाग और भीमपुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त कार्य स्थानीय भावनाओं के अनुरूप एवं जनसहमति से संपादित किए जाएं।

सचिव गर्ब्याल ने औली का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पर्यटक आवास गृह, चेयर लिफ्ट और स्कीइंग स्लोप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों को औली रोपवे से संबंधित आवश्यक जानकारी ली ।

सचिव महोदय ने औली में स्थित तीनों पर्यटक आवास गृहों के उच्चीकरण हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित करने तथा 600 मीटर लंबी अप्रोच रोड की मरम्मत हेतु लोक निर्माण विभाग से आकलन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए। अपने भ्रमण के अंतिम चरण में सचिव महोदय तपोवन पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटक आवास गृह के संचालन को लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तपोवन में स्थित प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोत के संरक्षण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित किए जाने के निर्देश भी दिए सचिव गर्ब्याल ने स्पष्ट कहा कि चारधाम यात्रा, पर्यटन विकास एवं क्षेत्रीय समृद्धि के दृष्टिगत सभी विकास परियोजनाओं को जनसहभागिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए।

इस दौरान एसडीएम जोशीमठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता पीआईयू योगेश मनराल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुनील पुरोहित,क्षेत्रीय प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम दीपक रावत, सहायक अभियंता गढ़वाल विकास मंडल निगम संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व गौरैया दिवस : नन्ही चिड़िया के संरक्षण का संकल्प, पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है गौरैया
  • बिजनौर : जिले में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • पड़ोसी राज्य को बजट पेश : गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 300 यूनिट बिजली मुफ्त
  • आप रहें सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश में धमाका, महिला बाल-बाल बची
  • गोपेश्वर में युवाओं की अनूठी पहल, “टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी” के जरिए चला रहे स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण अभियान
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बद्रीपुरी
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दो दिन में 200 करोड़ पार, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी
  • चारधाम यात्रा 2026 : गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, ‘पंचगव्य’ से पहचान और घर वापसी…!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.