गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने मानसून में होने वाली बीमारियों के प्रति किया जागरुक

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2025 11:58 अपराह्न

सहारनपुर : मानसून के आगमन के साथ, जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलती है, वहीं दूसरी ओर यह मौसम कई बीमारियों को भी साथ लेकर आता है। विशेष रूप से डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का खतरा इस मौसम में बहुत बढ़ जाता है। मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने मानसून से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम, लक्षणों और समय पर इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

डॉ. दिव्य गर्ग, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने इन बीमारियों और उनके लक्षणों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर दिया और विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि “डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो दिन में काटता है। वहीं एनाफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया फैलता है, जो रात में अधिक सक्रिय रहता है। डेंगू और मलेरिया दोनों ही समय पर इलाज न मिलने पर गंभीर रूप ले सकते हैं। बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, ठंड लगना, त्वचा पर चकत्ते आना, उल्टी या कमजोरी जैसे लक्षण इन बीमारियों के संकेत हो सकते हैं।“

डॉ. दिव्य गर्ग ने बताया कि “इन बीमारियों को गंभीर होने से रोकने के लिए शुरूवाती लक्षणों में ही इलाज कराना बहुत जरूरी है, डेंगू के मामलों में कोई विशेष एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है, इसलिए उपचार मुख्य रूप से लक्षण संबंधित देखभाल पर आधारित होता है, जिसमें शरीर को हाइड्रेट रखना, पर्याप्त आराम और प्लेटलेट की नियमित जांच शामिल होती है। यदि स्थिति गंभीर हो जाए तो मरीज को अस्पताल में भर्ती कर, आईवी फ्लूइड्स या प्लेटलेट चढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है।”

डॉ. गर्ग ने कहा कि मानसून के दौरान पानी जमा होने की समस्या आम है, जो मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण बनती है। खुले स्थानों में जमा पानी जैसे कूलर, गमले, टायर, या छत पर रखे ड्रम मच्छरों के लिए अंडे देने के लिए सबसे आदर्श जगह होती है। अतः यह आवश्यक है कि ऐसे सभी स्थानों की नियमित सफाई की जाए और पानी जमा न होने दिया जाए। संक्रमण से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, फुल बाजू के कपड़े पहनें और घर के आसपास सफाई रखें।

मैक्स हॉस्पिटल द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को समय रहते सावधानी बरतने व प्रारंभिक लक्षणों को पहचानने के लिए प्रेरित करना है, ताकि समय पर मेडिकल हेल्प ली जा सके, ताकि इन बीमारियों को फैलने से रोका जा सके और मानसून का यह मौसम स्वास्थ्यपूर्ण व खुशनुमा तरीके से बीते।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरा करने के दिए निर्देश
  • भारत-नेपाल संस्कृत अनुसंधान सहयोग को नई दिशा, उत्तराखंड ने संभाली अग्रणी भूमिका, नई दिल्ली में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ. सुरेन्द्र थापा से संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार की मुलाकात
  • विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखण्ड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर बढ़ेगा सहयोग, नई दिल्ली में इंडोनेशिया के कार्यवाहक राजदूत से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, नीलकंठ यात्रा मार्ग पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब तैनात
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दक्ष शिक्षक ही भविष्य की मजबूत नींव – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.