बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार कांवड़ मेला 2025 : गंगा के तेज बहाव में फंसा किशोर कांवड़िया, पुलिस ने बचाई जान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2025 11:52 अपराह्न

हरिद्वार। सावन मास के आगमन के साथ ही कांवड़ मेला 2025 का शुभारंभ हो चुका है। शिवभक्ति में सराबोर लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से हरिद्वार पहुंच रहे हैं और पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। मगर, इस आस्था के समंदर में कुछ लोग लापरवाही का डुबकी लगा बैठते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती है।

ताजा मामला हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम घाट से सामने आया है, जहां उत्तर प्रदेश से आया एक 16 वर्षीय किशोर कांवड़िया गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। गनीमत यह रही कि उसने घाट पर लगी जंजीर को पकड़ लिया और मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसडीआरएफ के एसआई आशीष त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:35 बजे प्रेम नगर घाट पर उत्तर प्रदेश निवासी आदर्श नामक किशोर गंगा स्नान कर रहा था, तभी वह तेज धारा में आ गया। उसने तुरंत पुल पर लगी जंजीर को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

एसआई आशीष त्यागी ने सभी कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने कहा, “गंगा की धारा अन्य नदियों से कहीं अधिक तेज और गहराई लिए होती है। ऐसे में इसे हल्के में लेना खतरे को बुलावा देना है। श्रद्धालु रेलिंग के भीतर रहकर ही स्नान करें और गंगा पार करने जैसी जोखिम भरी कोशिशों से बचें।”

गौरतलब है कि कांवड़ मेले के दौरान गंगा स्नान के नाम पर कई श्रद्धालु घाटों के खतरनाक किनारों पर उतर जाते हैं, जहां हादसों का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन की ओर से चेतावनियां और घाटों पर सुरक्षा प्रबंध होने के बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

हरिद्वार प्रशासन और एसडीआरएफ की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई, लेकिन यह हादसा उन श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी है जो आस्था के साथ-साथ लापरवाही की भी डुबकी लगा रहे हैं। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.