शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा आयोजित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 11, 2025 11:13 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े पर सीमित परिवार की अवधारणा को साकार करने का संकल्प लिया गया। जिले में स्थिरीकरण पखवाडा तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने सीमित परिवार की अवधारणा को साकार करने पर बल  दिया। उन्होंने सीमित परिवार के लाभ तथा सामाजिक प्रभावों की भी जानकारी दी। कहा कि चमोली जनपद जैसे विषम भौगोलिक क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मानसून जैसी कठिन परिस्थितियों में किया जा रहा कार्य सराहनीय है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने इस वर्ष की थीम योजनाबद्ध पितृत्व के लिए स्वस्थ समय और गर्भधारण के बीच अंतराल की जानकारी देते हुए आशा कार्यकर्ताओं से लक्ष्य दंपतियों को गर्भावस्था के दौरान ही परिवार नियोजन साधनों के प्रति जागरूक करने का  आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन के लिए गर्भनिरोधक गोलियांं, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन और कंडोम आदि के उपयोग की जानकारी देते हुए इनके प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। बताया कि जनपद की 159 चिकित्सा इकाइयों में परिवार नियोजन साधन कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने 18 जुलाई तक आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक भागीदारी कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने ग्रामीण स्तर पर इस वर्ष के स्लोगन मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही के तहत जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स एवं आम नागरिकों की मौजूदगी के चलते लोगों को परिवार नियोजन की स्थायी व अस्थायी विधियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वैष्णव कृष्णा, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. पवन पाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) नरेंद्र सिंह, अधिकार मित्र उमाशंकर बिष्ट, जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) संदीप कंडारी, जिला आईईसी मैनेजर उदय सिंह, गुणवत्ता प्रबंधक रंजीत सिंह रावत सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.