मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खसरा-रूबेला उन्मूलन को तीन चरणों में चलेगा टीकाकरण अभियान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 11, 2025 11:14 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए 21 जुलाई से तीन चरणों में विशेष टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा।

खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यशाला में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करने पर बल देते हुए इस अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए विशेष टीकाकरण अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत पहला चरण 21 से 31 जुलाई तक, दूसरा चरण 19 से 29 अगस्त तथा तीसरा चरण 18 से 29 सितंबर तक संचालित होगा। तीनों चरणों में ऐसे बच्चों को टीके लगाए जाएंगे जो नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।

कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन, उत्तराखंड के राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2026 तक खसरा और रूबेला का उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसके अंतर्गत 5 वर्ष तक के ऐसे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा जो अभी तक खसरा और रूबेला वैक्सीन से प्रतिरक्षित नहीं हैं। बुखार और लाल चकत्ते वाले लक्षणों वाले संदिग्ध रोगियों की पहचान और उपचार भी इस अभियान के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खसरा-रूबेला वैक्सीन बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाती है और दस्त, निमोनिया एवं प्रतिरोधक क्षमता में कमी से सुरक्षा प्रदान करती है।

कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्ण, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, महिला एवं बाल विकास विभाग से कार्यक्रम अधिकारी  हिमांशु बडोला, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्रीकांत पुरोहित, आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह पुंडीर, समस्त विकासखंडों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बीएमओ, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला स्वास्थ्य शिक्षा संचार प्रबंधक  उदय सिंह रावत, वैक्सीन कोल्ड चैन प्रबंधक महेश देवराड़ी, सुपरवाइजर विपिन कुमार समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर
  • जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें
  • राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.