शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में रोटवीलर नस्ल के कुत्तों द्वारा बुजुर्ग महिला पर हमला, थाना राजपुर पुलिस ने हिरासत में लिया कुत्तो के मालिक, खतरनाक नस्लों पर सख्ती

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2025 2:10 पूर्वाह्न
  • राजपुर क्षेत्र में खतरनाक नस्ल के कुत्तों द्वारा बुजुर्ग महिला पर हमला किये जाने की घटना में पुलिस द्वारा कुत्तों के मालिक को लिया हिरासत मे, की जा रही वैधानिक कार्यवाही।
  • बिना लाइसेंस के खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने वालों के विरूद्ध नगर निगम के साथ मिलकर की जायेगी सख्त कार्यवाही।
  • ऐसी किसी भी सूचना पर तत्काल पुुुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 112 अथवा नगर निगम कार्यालय से सम्पर्क कर दर्ज करायें अपनी शिकायत।

देहरादून : थाना राजपुर क्षेत्र मे रोटवीलर नस्ल के कुत्तों द्वारा एक बुजुर्ग महिला के ऊपर किये गये जानलेवा हमले की घटना में बुजुर्ग महिला के पुत्र उमंग निर्वाल पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी: 74/1 किशनपुर जाखन देहरादून द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 124/25 धारा: 291 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उक्त कुत्तों को नफीस पुत्र शकूर अहमद नाम के व्यक्ति के होने की जानकारी प्राप्त हुई, साथ ही उक्त कुत्तों के मालिक द्वारा खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने के सम्बन्ध में नगर निगम से कोई लाइसेंस न लेना प्रकाश में आया, जिस पर राजपुर पुलिस द्वारा आज 07 जुलाई 2025 को अभियुक्त नफीस पुत्र शकूर अहमद निवासी: वार्ड नं0: 03 गुरूद्वारा गली थाना विकासनगर जनपद देहरादून हाल पता किश्नपुर, अर्द्धनारिश्वर मन्दिर के पास राजपुर देहरादून उम्र 40 वर्ष को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

खतरनाक नस्ल के कुत्तो के हमले में लोगों की मृत्यू के सम्बन्ध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पशु पालन एंव डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा खतरनाक नस्ल की निम्न प्रजातियों: पिटबुल टेरियर, टोसा, अमेरिकन स्टेन्फोर्डशायर टेरियर, फिला ब्रेसिलिएरो, डोगो अर्जेन्टिनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोरबोएल, कंगल, सेंट्रल एशियन शेफर्ड, कोकाशियन शेफर्ड डाग, साउथ रशियन शेफर्ड डाग, टार्नजैक सार्पलेनिएक, जैपेनीज टोसा, अकिता, मिस्टिफ, रौटव्हिलर, टेरियर्स, रोडेशियन रिजबैक, वुल्फ डॉग, कैनारियो अबेकस डॅाग, मास्को गार्ड डॉग, केन कोर्सो के आयात, ब्रीडिंग तथा खरीद फरोख्त पर रोक लगाते हुए ऐसी नस्ल के किसी भी डॉग को पालने का लाइसेन्स अथवा बेचने का परमिट देने पर प्रतिबन्ध लगाया है।

देहरादून में भी उक्त नस्ल के डॉग्स द्वारा लोगों पर हमला किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आम जन से अनुरोध किया गया है कि यदि आपके आस-पास उक्त नस्ल के कुत्तों से लोगो को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड रहा हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस कन्ट्रेाल रूम नम्बर 112 अथवा नगर निगम कार्यालय को दे सकते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुंबई में 1,745 करोड़ की कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
  • कोटद्वार : छात्राओं को दी गई सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की जानकारी
  • राशनकार्ड सत्यापन अभियान प्रारम्भ, अपात्र धारकों पर होगी कार्रवाई
  • घंटाघर में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, महिला श्रमिकों को सूट और पुरुषों को गमछा भेंट
  • केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, बाबा केदार के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • वृद्धावस्था पेंशन से लेकर फ्री मोतियाबिंद सर्जरी तक, जानें CM की बड़ी बातें
  • मौसम के दिखे तीखे तेवर, कभी भारी गर्मी फिर अचानक भारी बारिश
  • घर और बाहर दोनों मोर्चों पर सक्रिय महिलाएं, काम का बोझ अब भी तीन गुना, पुरुष केवल इतने मिनट करते हैं काम
  • पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
  • उत्तराखण्ड का चारधाम यात्रा मॉनिटरिंग मॉडल बना मिसाल, हिमाचल प्रदेश के अधिकारी ने किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.