शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर टप्पेबाज

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2025 2:36 पूर्वाह्न

लक्ष्मणझूला : पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा घाटों,आरती स्थलों तथा महत्वपूर्ण मठ, मंदिरों, आश्रम ओर धर्मशाला में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने ओर सतर्कता बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को निर्देशित किया गया है।  साथ ही उनके द्वारा ऐसे स्थानों पर घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए है जिस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे स्थानों पर नजर रखने के लिए थाने पर चार फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है । बीते रोज ऐसे ही एक मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने शातिर टप्पेबाज को धर दबोचा है।

घटनाक्रम के अनुसार अभिषेक सोनी निवासी जोधपुर राजस्थान ने बीते शाम को थाने आकर सूचना दी कि वह दिन में सपरिवार ऋषिकेश क्षेत्र से लक्ष्मण झूला में घूमने आए थे, तथा परमार्थ निकेतन आरती के समय किसी अज्ञात चोर ने उनका ब्राउन कलर का पर्स जिसमें पंद्रह सो रुपए की नकदी ओर बैंक ऑफ बड़ौदा का डैबिट कार्ड तथा आवश्यक कागजात रखे थे उसको चोरी कर दिया है। सूचना पर त्वरित ही थाने पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना के पश्चात पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में अलग-अलग डेडीकेटेड टीमों का गठन किया गया। गठित टीमो के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और साथ ही पुलिस टीम ने ऐसी घटनाओं में शामिल रहे पूर्व अपराधियों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने दो दर्जन सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और बेहतर सर्विलांस का प्रयोग करते हुए देर शाम गंगा लाइन सड़क के पास में अभियुक्त बादल पुत्र हरिराम निवासी राम तीर्थ नगर थाना नबी करीम दिल्ली को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की पकड़े गए टप्पेबाज चोर से घटना को अंजाम देने के विषय में सख्ती से पूछताछ की गई तो अभियुक्त बादल ने बताया की वह मूल रूप से थाना नबी करीम दिल्ली का रहने वाला है, तथा नशे का आदि है और अपने नशे की पूर्ति के लिए ऋषिकेश ओर हरिद्वार क्षेत्र में गंगा आरती के समय यात्रियों और पर्यटकों को रेकी करके उनके कीमती सामान को चोरी करता है तथा उस चोरी हुए सामान को ओने–पोने दाम में बेचकर अपने नशे की पूर्ति करता है। थानाध्यक्ष ने बताया की टप्पेबाज बादल उपरोक्त के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी के लिए जनपद अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राज्य अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित कर मदद ली जा रही है। लक्ष्मण झूला पुलिस के द्वारा लगातार टप्पेबाजी की घटनाओं पर की जा रही प्रभावी कार्यवाही को स्थानीय संत और वसींदों द्वारा भी सराहा जा रहा है

थानाध्यक्ष ने बताया है की लक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे घटनाओं में शामिल हो रहे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी,अभियुक्त को आज पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ पौड़ी न्यायालय में भेज दिया गया है । पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रामझूला उप निरीक्षक उत्तम रमोला, अपर उप निरीक्षक मनोज, हेड कांस्टेबल सुवर्धन ओर पीआरडी जवान विमल शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मंडल मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल
  • बलूनी पब्लिक स्कूल ने 100% परिणाम के साथ रचा नया कीर्तिमान
  • युवक ने लगाई अलकनंदा में छलांग, मौत
  • चमोली : डीएम गौरव कुमार के सख्त निर्देश, स्वजल और रीप योजनाएं समय पर हों पूरी
  • सामाजिक संगठन ने किया अच्छी चिकित्सकीय सेवा पर डाक्टर व सहकर्मी को सम्मानित
  • लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं
  • मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण
  • मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण
  • एआई और टेक्नोलॉजी से जुड़े आयोजन राज्य को देंगे नई दिशा : सीएम धामी
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.