मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : सोशल मीडिया बना पंचायत चुनाव का रणक्षेत्र, गांव-गांव में वायरल हो रही चुनावी रील और पोल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2025 12:24 पूर्वाह्न

देहरादून : पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब मुकाबला है दमखम और पहुंच का। जहां एक ओर कई ग्राम पंचायतों में निर्विरोध प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुन लिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकांश स्थानों पर अब असली चुनावी रण छिड़ चुका है। और इस बार गांव की गलियों से लेकर सोशल मीडिया की दीवारों तक हर जगह प्रचार की गूंज सुनाई दे रही है।

इस चुनाव में सोशल मीडिया सबसे बड़ा प्रचार हथियार बनकर उभरा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सएप तक, हर प्लेटफॉर्म पर प्रत्याशी सक्रिय हैं। कुछ लोग पोल कराकर अपनी लोकप्रियता दिखा रहे हैं, तो कुछ अपनी रीलों और वीडियो के जरिए मतदाताओं का ध्यान खींच रहे हैं।

कई उम्मीदवारों ने अपनी लोकप्रियता दिखाने के लिए ऑनलाइन पोल शुरू किए हैं। वोटरों से वोटिंग कराकर उन पोल्स को व्हाट्सएप ग्रुप्स और फेसबुक पेजों पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इसका असर इतना गहरा है कि इन पोल्स पर गांव की चौपालों, चूल्हों और चाय की दुकानों तक चर्चा हो रही है। हालांकि चुनाव परिणाम ही तय करेगा कि ये असरदार साबित हुए।

रीलों और प्रचार वीडियो का चलन भी जोर पकड़ रहा है। प्रत्याशी खुद को गांव का सच्चा सेवक बताने के लिए गीतों, पारंपरिक पहाड़ी धुनों और भावुक अपीलों के सहारे वीडियो तैयार करा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में मोबाइल इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ही अब सोशल मीडिया गांवों में घर-घर तक पहुंच चुका है।

ग्राम प्रधान जैसे पद के लिए भी उम्मीदवार अब सोशल मीडिया को मुख्य प्रचार माध्यम मान रहे हैं। भले ही वह हर घर तक शारीरिक रूप से न पहुंच पाएं, लेकिन उनका वीडियो पहले ही उस घर के मोबाइल में दस्तक दे चुका होता है। खासकर वे मतदाता जो गांव में स्थायी रूप से नहीं रहते, लेकिन वोट देने आते हैं, उन्हें साधने का यह सबसे प्रभावी जरिया बन गया है।

विशेष बात यह है कि जिला पंचायत जैसे बड़े क्षेत्र के लिए जहां प्रत्याशियों को हर गांव में अपनी पहचान बनानी पड़ती है, वहां सोशल मीडिया ने यह काम आसान कर दिया है। उम्मीदवारों के नाम, चेहरे और वादे अब डिजिटल रूप में पहले ही गांवों तक पहुंच चुके हैं। हालांकि यह देखना बाकी है कि सोशल मीडिया की यह रणनीति मतदान और परिणामों पर कितना असर डालेगी। क्या सोशल मीडिया की चमक-दमक धरातल की सच्चाई से मेल खाती है? या फिर यह बस डिजिटल धुंध में गुम हो जाएगी, इसका जवाब मतपेटियों से निकलेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.