शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जल संरक्षण व संवर्द्धन को बने दीर्घकालीन योजना – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2025 1:17 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथारिटी (सारा) की बैठक में जल संरक्षण तथा संवर्द्धन के लिए दीर्घकालीन योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथारिटी (सारा) की बैठक में डीएम तिवारी ने सारा योजना के तहत जनपद में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी रेखीय विभागों को जनपद में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की क्षमता वृद्धि के साथ दीर्घकालिक योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष के प्रस्तावों के साथ ही मोथूगाड व चन्द्रभागा गदेरों में प्रस्तावित योजनाओं को तत्काल अनुमोदित करवाने पर बल दिया।  सभी अधिकारियों को जल स्रोतों, नदियों, जलाशयों के जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन के कार्यों में तेजी लाने और बदरीनाथ और केदारनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों को सारा योजना के निर्धारित प्रारुप में डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

डीएम तिवारी ने सारा की सोशल कॉर्डिनेटर को सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को भगीरथ एप की विस्तृत जानकारी देने और जल संरक्षण के लिए स्रोतों के चयन की प्रक्रिया व मानकों की जानकारी देने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी अरविन्द नेगी ने बताया कि योजना के अन्तर्गत जल संवर्धन एवं संरक्षण के लिए चाल खाल, खन्तियों, चेकडैम का निर्माण एवं पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 87 क्रिटिकल स्रोत स्प्रिंग चिन्हित किए गए हैं और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए योजना में बद्रीनाथ वन प्रभाग के पांच, केदारनाथ वन प्रभाग के पांच, जल संस्थान गोपेश्वर के तीन, जल निगम गोपेश्वर के आठ और जल संस्थान कर्णप्रयाग की पांच योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इस दौरान सारा योजना की सोशल कॉर्डिनेटर मंजू परिहार ने अधिकारियों को भगीरथ एप की जानकारी दी।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ केके पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.