शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरस्वती ने हस्तशिल्प को बनाया आर्थिकी का जरिया

शेयर करें !
posted on : जुलाई 2, 2025 1:35 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के भीमतल्ला गांव की सरस्वती देवी हस्तशिल्प से कालीन तथा शॉल बनाकर आजीविका को सुदृढ़ करने में जुटी है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति भी मजबूती की ओर बढ़ रही है।

भीमतल्ला गांव में ही रह कर सरस्वती ने कालीन और शॉल बनाने का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के जरिए हस्तशिल्प कला में वह दक्ष बनती गई। देखते ही देखते उसने दोखा एवं कालीन को बनाने का बीड़ा उठाया। इसमें पारंगत बनने के उसे विभागीय स्तर पर पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इससे प्रोत्साहित होकर सरस्वती ने कालीन, चुटका तथा थुलमा बनाने की दिशा में हाथ बढ़ाए। इस तरह के प्रयास रंग लाने लगे और वह हस्तकला के जरिए आर्थिकी को बढ़ावा देकर आजीविका को लेकर सुरक्षित होने लगी। गौचर मेले में हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में उसने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके चलते उद्योग विभाग ने सरस्वती देवी के कौशल को देखते हुए उसे मास्टर ट्रेनर के रूप में तैनाती दी। मास्टर ट्रेनर के रूप में वह बुनकरों को प्रशिक्षित कर दक्ष बनाने लगी। इसके चलते तमाम जनजाति महिलाएं हस्त कला के क्षेत्र में कदम बढ़ाकर आर्थिक तौर पर मजबूत होने लगी।

सरस्वती देवी ने बताया कि हस्तकला के जरिए आज वह समृद्ध हो गई है। इसके जरिए वह नई इबारत लिखने जा रही है। कहा कि एक दौर में आजीविका का संचालन उसके लिए चुनौतीपूर्ण बना था किंतु अब हालात पूरी तरह बदल गए है। इसकी देखा देखी अन्य गांव के लोग भी करने लगे है। उनका कहना था कि हस्तशिल्प कला में डियाजन पर फोकस किया जा रहा है। इसके चलते उत्पादों के विपणन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सीमांत नीती तथा माणा घाटी जनजाति महिलाएं पहले से ही बुनकर तथा हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में रूचि रखती आयी है। अब तो यात्राकाल में बाजार मिलने के चलते उत्पादों के विपणन में दिक्कतें नहीं उठानी पड़ रही है। इससे मेहनताना अच्छा मिल रहा है और आर्थिक समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.