बुधवार, अप्रैल 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम प्रशासन जयभारत ने सुनी जन समस्याएं, 105 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2025 5:15 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 105 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से सम्बन्धित एवं आपसी विवाद की प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त एमडीडीए, दुग्ध, विद्युत, पेयजल निगम, सिचाईं, आर्थिक सहायता, एनएच 72 मुआवजा दिलाने आदि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किये जाने के शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करने के निर्देश दिए।
महिला फरियादी ने अपनी फरियाद में अपर जिलाधिकारी को बताया कि ठाकुरपुर प्रेमनगर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है जिसमें तहसील विकासनगर से पारित आदेश कब्जामुक्त किये जाने के सम्बन्ध में किन्तु अभी तक कब्जा नही हटाया गया है, जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया अपने आदेशों का परिपालन कराते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बापूग्राम ऋषिकेश में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता साईट प्लान मैप जांच कर कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तरला आमवाला में क्षेत्रवासियों द्वारा सीवर लाईन बिछाने की मांग पर अधीशासी अभियंता जल निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
ग्राम सभावाला निवासी कुल्दन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी भूमि एनएच-72  में अधिग्रहित की गई किन्तु अभी तक मुआवजा नही मिल पाया है, जिस पर एसएलएओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। दुग्ध संघ में सुपरवाईजर भुवन भास्कर ने अपनी शिकायत में बताया कि विभाग द्वारा उनकी किसी अन्य कार्मिक के स्थान पर जून 2024 से नवम्बर 2025 तक दुग्ध उत्पाद पदार्थ आपूर्ति की रू0 40 हजार वेतन से कटौती कर दी गई है, जिस पर सहायक निदेशक दुग्ध को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सरस्वती विहार निवासी दिनेश चन्द्र भट्ट ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी दुकान किराये दे रखी थी जिसका अनुबन्ध मार्च माह में समाप्त हो गया है किन्तु किरायेदार दुकान खाली नही कर रहा है तथा नाही  किराया दे रहा है। जिस पर पुलिस विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनता दर्शन में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत,  अधि अभि विद्युत राकेश कुमार सहित शिक्षा, एमडीडीए, सिंचाई आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  
 

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.