बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में रेड अलर्ट : 09 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के करीब

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2025 12:01 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून ने विकराल रूप ले लिया है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लगातार बारिश से जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों के उफान की आशंका जताई गई है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शेष पर्वतीय जिलों में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खासतौर पर रात के समय सतर्क रहने और नदी-नालों के समीप आवागमन से परहेज करने की अपील की है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में खतरनाक वृद्धि देखी गई है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर रविवार सुबह 292.90 मीटर तक पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा 293 मीटर से मात्र 10 सेंटीमीटर कम है। ऋषिकेश में भी गंगा का जलस्तर 338.97 मीटर मापा गया, जबकि चेतावनी रेखा 339.50 मीटर है। प्रशासन ने सभी घाटों को खाली करा दिया है और गंगा किनारे बस्तियों को अलर्ट कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पर करीब 30 मीटर सड़क बह गई, जिससे 850 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकना पड़ा। एनएच, बीआरओ और जिला प्रशासन की टीम मार्ग बहाली में जुटी है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने का आग्रह किया है। बाढ़ राहत चौकियां सक्रिय हैं और पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.