सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने से भारी तबाही : सिलाई बैंड के पास से 9 मजदूर लापता, राहत व बचाव अभियान जारी

शेयर करें !
posted on : जून 29, 2025 3:58 अपराह्न

बड़कोट : उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार देर रात से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वर्षा के कारण जिले के दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालिगाड़, कुथनौर व झाझरगाड़ के पास मलबा और बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेताला, बिशनपुर, लालढांग और नालूणा जैसे संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन के चलते यातायात पूरी तरह बंद हो गया है।

सबसे गंभीर सूचना सिलाई बैंड क्षेत्र से आई है, जहाँ बीती रात अतिवृष्टि के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। राहत और खोजबीन के लिए SDRF, NDRF, राजस्व विभाग, NH बड़कोटा, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जुटी हैं। भारी बारिश और दुर्गम भू-भाग के बावजूद टीमें युद्धस्तर पर खोजबीन और राहत कार्यों में लगी हैं।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी स्वयं आपातकालीन परिचालन केंद्र में उपस्थित रहकर पूरे राहत एवं बचाव कार्य की सतत निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और पहाड़ी क्षेत्रों में न जाएं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी वर्षा की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

वहीं, जिले के बड़कोट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को बादल फटने की एक गंभीर घटना सामने आई। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तहसील बड़कोट के कुथनौर गांव में बादल फटने की घटना घटी है। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम हरकत में आई और त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बादल फटने से कुथनौर गांव के पास कृषि भूमि में भारी मलबा जमा हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशुहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.