शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली के मोहन सिंह बिष्ट बने स्वरोजगार की मिसाल, मत्स्य पालन से बदली गांव की तस्वीर

शेयर करें !
posted on : जून 28, 2025 1:06 पूर्वाह्न
  • मुश्किलों को हराकर मोहन सिंह ने बदली गांव की तस्वीर, मत्स्य पालन से बने आत्मनिर्भर

गोपेश्वर (चमोली)। कहते हैं कठिनाइयां यदि साहस के साथ स्वीकार की जाएं तो वही रास्ता सफलता की ओर ले जाती हैं। ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है जनपद चमोली के विकासखंड देवाल अंतर्गत ग्राम ल्वाणी निवासी मोहन सिंह बिष्ट ने, जिन्होंने कठिन हालातों के बावजूद हार नहीं मानी और मत्स्य पालन को स्वरोजगार का मजबूत साधन बनाकर आज न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि दर्जनों अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।

मोहन बिष्ट के बाल्यावस्था में ही पिता का देहांत हो गया था, जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गईं। जीवनयापन के लिए उन्हें दिल्ली और हरिद्वार में काम करना पड़ा, लेकिन आत्मनिर्भर बनने की ललक उन्हें वापस अपने गाँव खींच लाई। वहीं से शुरू हुआ उनका मछली पालन की ओर सफर, जिसे सरकारी योजनाओं ने एक नई दिशा दी।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण एवं ट्राउट मछली पालन का कार्य शुरू किया। मत्स्य विभाग से तकनीकी सहयोग, बीज, चारा, प्रशिक्षण और सब्सिडी के रूप में उन्हें निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री बिष्ट ने न केवल स्वयं प्रशिक्षण लिया बल्कि महिलाओं और युवाओं को भी इससे जोड़ने का कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में गांव के दर्जनों परिवार मत्स्य पालन कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। ल्वाणी गांव में ट्राउट हैचरी यूनिट स्थापित की गयीं हैं। यहां से उच्च गुणवत्ता की मछलियों की आपूर्ति जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों में भी की जा रही है। उनके प्रयासों से ल्वाणी गांव अब मत्स्य पालन के क्षेत्र में मॉडल बनकर उभर रहा है।

पर्यटन स्थलों से निकटता और मोटर मार्ग से जुड़े होने के कारण बाजार तक पहुंच आसान हुई है, जिससे  लोगों को अतिरिक्त वार्षिक आय की संभावना भी बनी है। बिष्ट को मत्स्य विभाग द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है और उनकी मत्स्य समिति को भी विभागीय योजनाओं से विशेष मान्यता मिली है। मोहन बिष्ट ने ग्रामीण युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने यह सिद्ध कर दिखाया कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर कोई भी व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

मोहन सिंह बिष्ट का कहना है कि सरकारी योजनाएं तभी सफल होती हैं जब हम स्वयं प्रयास करें। मैंने इसे अवसर के रूप में लिया और अब यह न केवल मेरी, बल्कि गांव की तस्वीर बदल रहा है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.