शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून ने कैंसर सर्वाइवर्स के लिए किया कार्निवल का आयोजन

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2025 11:40 अपराह्न

 

देहरादून: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने आज कैंसर सर्वाइवर्स के लिए एक कार्निवल का आयोजन किया, जिसमें कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर अपनी हिम्मत और हौंसले का जश्न मनाया। इस अवसर पर 90 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभांरभ डॉ. सौरभ तिवारी, कंसल्टेंट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. रुनू शर्मा, कंसल्टेंट – मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं डॉ. अमित बडोला, कंसल्टेंट , मेडिकल ऑन्कोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने दीपप्रज्वलित करके किया।

इस इंवेंट को आयोजित करना का उद्देश्य कैंसर सर्वाइवर्स की साहसिक और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाना था, ताकि अन्य मरीजों और उनके परिवारों को यह संदेश मिल सके कि सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स के लिए एक आर्ट थेरेपी वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य कला के माध्यम से कैंसर सर्वाइवर्स को तनाव कम करने और अपने भावों को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने में मदद करना था।

डॉ. सौरभ तिवारी, कंसल्टेंट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी,मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने बताया कि “कैंसर से लड़ने के लिए मरीजों को दवाईयों के साथ – साथ हिम्मत और हौसलें की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इस बीमारी के इलाज में मरीज को काफी वक्त तक मुश्किलों से गुजरना पड़ता है, ऐसे में उनके परिजन और उनका हौंसला उन्हें मानसिक व भावनात्मक रुप से मजबूत करते हैं।“

डॉ. रुनू शर्मा, कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने भी मरीजों से बात की और कैंसर के बाद स्वयं की देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि “कुछ मामलों में कैंसर दोबारा होने की संभावना होती है, ऐसे मामलों में कैंसर से बचाव में लाइफस्टाइल की भूमिका बेहद अहम होती है। नियमित व्यायाम, संतुलित और पौष्टिक आहार, तनाव से दूरी, धूम्रपान और शराब जैसी आदतों से बचाव, तथा समय-समय पर स्वास्थ्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम और रिकवरी में अत्यंत प्रभावी हो सकते हैं। कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि साहस के साथ सामना करने की जरूरत है। समय पर इलाज, सकारात्मक सोच और अपनों के सहयोग से कैंसर की जंग को जीता जा सकता है।”

डॉ. अमित बडोला, कंसल्टेंट , मेडिकल ऑन्कोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने कहा कि “कैंसर जीवन का अंत नहीं, बल्कि यह जीवन का एक नया मोड़ है। यह कार्निवल साहस, सहनशक्ति और मानवीय जज़्बे का उत्सव है। सही इलाज, समय पर देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली के साथ, हर सर्वाइवर की यात्रा दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकती है। आइए हम सभी मिलकर जागरूकता फैलाएं, उम्मीद बांटें और यह संदेश दें कि कैंसर को हिम्मत, साथ और संवेदनशीलता के बल पर हराया जा सकता है।”

कार्यक्रम का समापन कैंसर सर्वाइवर्स को सम्मानित कर और उनके अनुभवों को सराहते हुए किया गया। इस प्रेरणादायक आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि डटकर लड़ने की जरूरत है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.